Latest Updates
-
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर
चेचक होने पर नीम का प्रयोग कैसे करें कि तुरंत हो असर
नीम की पत्तियाँ चेचक के इलाज में काम ली जाती हैं। चेचक का इलाज करने और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए यह सबसे बेहतरीन औषधि है।
यदि चेचक के होते ही आप इस घरेलू औषधि का इस्तेमाल करते हैं तो, इसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने से रोका जा सकता है। नीम को प्रभावित जगह पर लगाया जा सकता है और त्वचा पर लंबे समय के लिए छोड़ा जा सकता है।
जब उस जगह खुजली होने लगे तो इस पेस्ट को दोबारा लगाएँ और सूखने के लिए छोड़ दें। यह प्रोसेस दिन के समय करें जब पेशेंट ने नीम के पानी से स्नान कर चुका है।

नीम की पत्ती के पानी से नहाना: प्रभावित चमड़ी पर आप यह पेस्ट लगाएँ उससे पहले अच्छा है कि पेशेंट नीम की पत्तियों के पानी से स्नान कर ले। गुनगुने पानी से भरे टब में नीम की पत्तियाँ डालें। इसे लगभग 10 मिनट तक डूबने दे। इस पानी से दिन में एक बार नहाने से आपको चेचक से निजात मिलेगी।

नीम की पत्तियों का पेस्ट: नीम की पत्तियों का पेस्ट त्वचा के लिए स्वास्थ्यवर्धक और अच्छा है, क्यों कि इससे स्किन तरोताजा हो जाती है। एक मुट्ठी नीम की पत्तियों को पेस्ट बनाने के लिए पीस लें। नीम के पानी से नहाने के बाद चेचक वाली जगह पर इस पेस्ट को लगा लें। इससे त्वचा में खुजली चलेगी, लेकिन यह जरूरी है और त्वचा का इलाज करने के लिए अच्छा है।

नीम की पत्तियों का जूस: यदि आप पेस्ट नहीं बनाना चाहते हैं तो आप त्वचा पर नीम की पत्तियों का जूस भी लगा सकते हैं। पेस्ट बनाने के बाद जूस बनाया जाता है। इस जूस में कई स्किन केयर तत्व होते हैं जो कि ना केवल दागों से मुक्ति दिलाते हैं बल्कि संक्रमण को फैलने से भी रोकते हैं।

नीम की पत्तियों पर सोना: एक्स्पर्ट्स कहते हैं कि जब आपके चेचक हो तो सोते समय हल्के कपड़े पहनें और नीम की पत्तियों के बिस्तर पर सोएँ। इन पत्तियों के प्राकृतिक रस से आपकी त्वचा को अच्छा अनुभव होगा। यदि इस इलाज को नियमित रूप से किया जाये तो चेचक की खुजली और दागों से निजात पाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
