Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या खाना खाने के बाद नहाना चाहिये? पढ़ें और जाने सच्चाई
हम में से कई लोगों को पता है कि खाना खाने के बाद नहीं नहाना चाहिये पर क्यों नहीं नहाना चाहिये ये नहीं पता। भोजन करने के तुरंत बाद नहाना हानिकारक साबित हो सकता है पर कई लोग सोंचते हैं कि यह मात्र एक धारणा है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।
READ: क्या आपने कभी सोंचा है इंसन को हफ्ते में कितनी बार नहाना चाहिये
खाने के बाद नहाने से शरीर का तापमान गिर जाता है और फिर शरीर इसको नियंत्रित करने के लिये रक्त का प्रवाह शरीर के बाकी हिस्से, जैसे हाथ, पैर, चेहरे आदि की ओर बढ़ा देता है।

शरीर के ऊपर जब पानी पड़ता है तो रक्त का प्रवाह अधिक मात्रा में त्वचा तक पहुंचता है, जिसकी वजह से शरीर को गर्मी मिलती है। हम खाना खाने के तुरंत बाद नहाने को इसलिये नहीं कहते क्योंकि पेट के आस - पास जो रक्त होता है, वह खाना पचाने में मदद करता है, मगर नहाने से वही रक्त शरीर के अन्य भागों में चला जाता है और वहां पर जा कर देर तक रहता है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता या फिर धीमे पचता है।

खाना पचाने में हमारे शरीर को कई सारी मात्रा में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। यहां तक कि अगर आप गरम पानी से भी नहाएंगे तो, रक्त वाहिकाएं शरीर को ठंडा करने के क्रम में चौड़ी हो कर रक्त की गर्मी को त्वचा तक पहुंचाएंगी।

ऐसे में वाहिकाओं दृारा काफी सारा रक्त बह जाता है और अन्य रक्त शरीर के बड़े बड़े कामों के लिये प्रयोग हो जाता है। ऐसे में हमारे दिमाग को उतना रक्त नहीं मिल पाता जितना उसको चाहिये होता है। ऐसे में हमारी बॉडी रिएक्ट करती है और तभी हमें चक्कर और बेहोशी आती है।

वैसे तो ऐसी समस्या हर किसी को नहीं होती पर अगर आप अस्वस्थ रहते हैं या फिर खराब संचलन की समस्या है तो आप भी बेहोश हो सकते हैं। इसलिये खाना खाने के एक या आधे घंटे तक नहाने से बचना चाहिये। इसके अलावा खाना खाने के बाद भारी काम या फिर एक्सरसाइज करना भी मना होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
