Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
बवासीर (पाइल्स) के दर्द से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय
बबासीर को पाइल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह गुदा और मलाशय में होने वाली समस्या है जिसमें शरीर के इस हिस्से में सूजन आ जाती है और जलन होती है।
एक अध्ययन के मुताबिक लगभग 50 प्रतिशत लोगों को 50 वर्ष की उम्र तक बबासीर हो जाता है। यह सामान्य बीमारी है जिससे कोई खतरा या संक्रमण नहीं फैलता है।
बबासीर को सही करने के कई चिकित्सकीय उपचार होते हैं लेकिन लोग डॉक्टर के पास जाने में शर्माते हैं और उन्हें उस स्थान की जांच करवाने में झिझक होती है।
इस बीमारी के बढ़ जाने पर कई बार खून भी आने लगता है और भयानक दर्द होता है जिसके कारण बैठने में भी तकलीफ होती है। बबासीर को सही करने के कुछ घरेलू उपचार निम्न प्रकार हैं:

1. गुनगुने पानी से स्नान:
दिन में तीन बार गर्म पानी से स्नान करें या पानी में थोड़ी देर के लिए बैठ जाएं। इससे उस जगह की त्वचा ठीक हो जाएगी और जलन भी नहीं होगी।

2. संतुलित आहार लें:
बबासीर को सही करने के लिए सबसे पहले संतुलित आहार लेने की शुरूआत करें। इससे कब्ज व पेटदर्द आदि की समस्या दूर हो जाएगी। भोजन में हरी सब्जी, साग, ब्राउन राइस, दूध, दलिया आदि का सेवन करें।

3. बर्फ का सेंक दें:
जहां जलन हो रही हो, वहां बर्फ का टुकड़ा रखें, इससे आराम मिलेगा व सूजन भी कम होगी।

4. एलोवेरा:
बबासीर होने पर एलोवेरा को वहां काटकर लगाने से काफी फायदा होता है। इसका जेल, जलन शांत करता है और सूजन होने से रोकता है।

5. नींबू का रस :
आपको जानकार आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन बबासीर होने पर नींबू का रस उस स्थान पर लगाने से काफी फायदा मिलता है। शुरूअात में जलन होती है लेकिन थोड़ी ही देर में काफी आराम मिलता है।

6. जैतून का तेल:
जैतून का तेल बहुत उपयोगी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की जलन को शांत कर देते हैं। बबासीर होने पर कॉटन बॉल में तेल को लेकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आराम मिलेगा।

7. अन्य प्राकृतिक उपाय:
लम्बे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने से बचें। व्यायाम करें और खून आने पर देरी न करते हुए डॉक्टर से सम्पर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
