Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
रातों में पैरों की एठन से कैसे पाएं छुटकारा?
क्या आप कभी रात में अचानक पैर में दर्द होने के कारण उठ कर बैठ जाते हैं? यदि हाँ तो आधी रात में पैर में उठने वाली मरोड़ या दर्द के संभावित कारणों के बारे में अधिक जानने के लिए इसे पढ़ें।
आपको पैरों की पिंडलियों में या पैर में जो जकड़न महसूस होती है उसे ही लैग क्रैम्पस कहा जाता है। और इससे पहले कि आप घबराहट महसूस करें हम आपको बता दें कि यह एक बहुत ही आम समस्या है।
हालाँकि यह केवल कुछ ही मिनिटों के लिए होता है परन्तु उतने ही समय के लिए यह बहुत अधिक तकलीफ देता है। इसके अलावा यह दर्द आपकी नींद को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। यद्यपि यह स्थिति उतनी गंभीर और नुकसानदायक नहीं दिखती परन्तु यह कभी कभी स्वास्थ्य से संबंधित किसी समस्या की ओर इशारा करती है।
विशेष रूप से तब जब आपको अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है तब आपको जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाकर इसका इलाज करवाना चाहिए। आज बोल्ड स्काय में हम आपको पैर में आने वाले इन क्रैम्पस के कारणों के बारे में बताएँगे। आइए देखें।

1. डिहाईड्रेशन
रात के समय पैरों में आने वाले क्रैम्पस का एक मुख्य कारण डिहाईड्रेशन हो सकता है। शरीर में पानी के कमी होने के कारण मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है। इसके कारण आधी रात में पैर में क्रैम्पस आते हैं।

2. हाइपोथायराइडिज्म
हाइपोथायराइडिज्म से ग्रसित व्यक्तियों को अक्सर रात के समय पैर में क्रैम्पस आने की समस्या होती है। यह मांसपेशियों में क्रैम्पस, थकान और कमज़ोरी का एक मुख्य कारण हो सकता है।

3. हाई ब्लड शुगर लेवल (रक्त शर्करा के स्तर का अधिक होना)
ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ स्तर भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आने का एक मुख्य कारण हो सकता है। इससे ग्रसित व्यक्तियों को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अत: पैर में आने क्रैम्पस से बचने के लिए ज़रूरी है कि ब्लड शुगर के स्तर पर ध्यान रखा जाए।

4. दवाईयों के दुष्परिणाम
कई दवाईयों के दुष्परिणाम के फलस्वरूप भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आने की समस्या हो सकती है। तो यदि आप किसी प्रकार की दवाईयां ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें।

5. थकान
अधिक श्रम के कारण मांसपेशियों में थकान आ जाती है जिसके कारण पैर में क्रैम्पस आते हैं। कभी कभी बहुत अधिक कसरत करने के कारण भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आते हैं।

6. मांसपेशियों में थकान
मांसपेशियों की कमज़ोरी या थकान के कारण भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आते हैं। मांसपेशियों की कमज़ोरी कोई गंभीर बात नहीं है परंतु यदि यह यह समस्या स्थाई हो जाए तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

7. पोषक तत्वों
आवश्यक खनिजों जैसे पोटैशियम, सोडियम आदि की कमी के कारण भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आ सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण खनिज की कमी के कारण मांसपेशियों की कोशिकाओं पर दबाव पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications