Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिये क्या होता है जब आपके हार्मोन्स ठीक से काम नहीं करते
जब आपके हार्मोंस ठीक तरह से काम नहीं करते तब आपके पीरियड्स (मासिक चक्र) अनियमित रहते हैं, चेहरे पर मुंहासे आते हैं और चेहरे पर बाल आने लगते हैं जो एक बड़ी समस्या होती है।
मानव शरीर के ठीक तरह से कार्य करने के लिए हार्मोन्स बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। हार्मोन्स में थोडा बहुत भी परिवर्तन होने पर शरीर के कार्यों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। तो क्या होता है जब आपके हार्मोन्स ठीक तरह से कार्य नहीं करते?
SALE ENDS TODAY! Amazon Great Indian Sale, Upto 85% Cashback
इसके प्रभावों को समझने के बाद कई महिलाओं को उनके शरीर में इस दौरान होने वाले परिवर्तनों को समझने में सहायता मिलेगी क्योंकि जीवन का यह भाग बहुत ही उथलपुथल भरा होता है।
इसे समझकर महिलाएं परेशानियों का सामना अच्छी तरह कर सकती हैं। महिलाओं में पचास वर्ष की उम्र के बाद ग्रंथियों से हार्मोन्स का स्त्राव कम हो जाता है।

हालाँकि इस विषय पर अनेक अध्ययन किये गए हैं परन्तु विशेषज्ञ इस बारे में कुछ अनुमान ही लगा पाए हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि महिलाओं के जीवनकाल में ये ग्रंथियां अन्य हार्मोंस के साथ एस्ट्रोजन का निर्माण भी करती हैं।

परन्तु जीवन प्रत्याशा के दोहरीकरण के साथ साथ कम पोषण, कम या बिलकुल व्यायाम न करना, और तनाव का बढ़ता स्तर आदि का इन ग्रंथियों पर इतना अधिक दबाव पड़ता है कि वे बहुत जल्दी कुपोषित हो जाती हैं।

जब आपके हार्मोन्स ठीक तरह से काम नहीं करते तो आपको हॉट फ्लेशेस आते हैं (अचानक गर्मी लगना), वजाइनल ड्रायनेस (योनि की शुष्कता), नींद न आना और बिना किसी कारण के मोटापा बढ़ना आदि समस्याएं हो सकती हैं।
महिलाओं में मूड स्विंग्स, सेक्स करने की इच्छा में कमी आना या तनाव आदि समस्याएं हो सकती हैं। जब आपके हार्मोंस ठीक तरह से काम नहीं करते तब आपके पीरियड्स (मासिक चक्र) अनियमित रहते हैं, चेहरे पर मुंहासे आते हैं और चेहरे पर बाल आने लगते हैं जो एक बड़ी समस्या होती है।

आप हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं, मूड स्विंग्स होने लगते हैं और सबसे अधिक समस्या तब होती है जब आप चीज़ों को याद नहीं रख पाते।

आपको या तो कब्ज़ हो सकती है या आप अधिक मल त्याग करने लगते हैं, आपकी आँखें बड़ी और बाहर की ओर निकली हुई दिखने लगती हैं, आपको त्वचा से संबंधित संक्रमण होने लगते हैं, त्वचा शुष्क होने लगती है, बाल बढ़ना बंद हो जाते हैं और आपको पेशाब अधिक आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
