Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानें, खाली पेट तुलसी के पत्ते दूध में मिला कर पीने के फायदे
कई बीमारियों के लिए हमेशा दादी मां के घरेलू नुस्खे ही काम में आते हैं और यकीन मानिए इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। पीढि़यों से चले आ रहे ये टिप्स हमेशा कारगर साबित होते हैं और आगे भी होते रहेंगे।
ऐसे कई टिप्स, तुलसी के बारे में दिए जाते हैं। सर्दी हो तो तुलसी का काढ़ा काली मिर्च के साथ बनाकर पीने से लाभ मिलता है आदि। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सुबह के समय खाली पेट तुलसी के पत्तों को दूध के साथ मिलाकर पीने से किन-किन रोगों से छुटकारा और समस्याओं में लाभ मिलता है।
अगर नहीं तो बोल्डस्काई के इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें और जाने कि तुलसी और दूध के सेवन से क्या लाभ होता है:

1. फ्लू :
अगर आपको फ्लू हो गया हो, तो यह पेय आपको लाभ देता है और जल्द ठीक होने की शक्ति प्रदान करता है।

2. ह्दय स्वास्थ्य को बेहतर करे:
जिन लोगों को ह्दय रोग हो चुका हो या उनके परिवार में किसी को पहले हुआ हो और उन्हें होने की संभावना हो, तो ऐसे लोगों को रोज सुबह खाली पेट दूध और तुलसी का सेवन करना चाहिए। इससे ह्दय स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है।

3. तनाव कम करे :
इस पेय को पीने से मन अच्छा हो जाता है और नर्वस सिस्टम भी रिलैक्स हो जाता है जिससे व्यक्ति का तनाव अपने आप कम हो जाता है। अगर कोई डिप्रेशन या चिंता से ग्रस्त है तो उसे तुलसी और दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए।

4. किडनी स्टोन को गलाये:
अगर किसी व्यक्ति को किडनी में स्टोन होने की शुरूआत हुई है तो उसे दूध और तुलसी का सेवन करना चाहिए, इससे किडनी का स्टोन धीरे-धीेरे गलने लगता है।

5. कैंसर होने से बचाएं:
तुलसी में कई एंटीबायोटिक गुण होते हैं साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं और दूध में सारे अन्य पोषक तत्व होते हैं जिसकी वजह से कैंसर जैसी घातक बीमारी, शरीर के कमजोर न होने की स्थिति में पनप नहीं पाती है।

6. सांस सम्बंधी रोगों में लाभप्रद:
अगर किसी व्यक्ति को दमा या अन्य कोई सांस सम्बंधी रोग है तो वह तुलसी और दूध का सेवन प्रतिदिन सुबह करें। इससे उसकी बीमारी कुछ ही दिनों में सही होना शुरू हो जाएगी।

7. सिरदर्द बंद करें:
अगर किसी को हर कुछ दिन पर सिर में दर्द होने लगता है तो उसे तुलसी और दूध को फेंटकर हर सुबह पी लेना चाहिए। इससे उस व्यक्ति को आराम मिलेगा और जल्द ही माईग्रेन जैसी बीमारी भी दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
