Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
मौसम बदल रहा है, रोज़ सुबह पिएं गरम पानी... जानें स्वास्थ्य लाभ
जल ही जीवन है, इस कहावत को तो आप सबने सुना होगा। जी हाँ पानी का मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्व है, बिना पानी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अगर हम एक्सपर्ट्स की बात करें तो हमें प्रतिदिन कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरुर पीना चाहिए।
हममें से ज्यादातर लोग नार्मल पानी या ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन रिसर्च में यह पाया गया है कि अगर हम लोग गर्म पानी का सेवन करेंगे तो हमें स्वास्थ्य संबंधी कई तरह के लाभ मिलेंगे।
इस आर्टिकल का मुख्य मकसद भी यही है कि आपको सुबह सुबह गर्म पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताना।

1. वजन कम होता है:
अगर आप सुबह सुबह गर्म पानी पीते हैं तो आपका मेटाबोलिज्म एकदम ठीक रहेगा और आपके शरीर की चर्बी भी कम होगी, जिसकी वजह से आप अपना वजन असानी से कम कर सकते हैं। अगर आप गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पियेंगे तो आपको जल्द ही अपना वजन कम करने में मदद मिलेगी।

2. पाचन ठीक रहता है:
गर्म पानी पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करता है। अगर आप खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीते हैं तो आपके द्वारा खाए गये भोजन में मौजूद तेल कठोर होने लगता है और जिसकी वजह से आपकी आंतो के चारो तरफ फैट जमा होने लगता है, जिससे आपको आंतो में कैंसर तक हो सकता है।

3. ब्लड का प्रवाह ठीक रहता है:
जिस तरह से गर्म पानी से नहाने पर आपके खून का प्रवाह ठीक रहता है और आपके शरीर के बाकी हिस्सों में ब्लड असरदार तरीके से पहुँचता है ठीक वैसे ही गर्म पानी पीने की वजह से भी होता है। स्वस्थ ब्लड प्रवाह से आप स्वस्थ रहते हैं और आपको ह्रदय संबंधी दिक्कतें जैसे ब्लडप्रेशर आदि की समस्या नहीं होती हैं।

4. कब्ज़ से आराम मिलता है:
शरीर में पानी के आभाव आपको कब्ज़ जैसी दिक्कत हो सकती है, क्योंकि आपका मल आपकी आंतो में एकत्र होने लगता है और आसानी से बाहर नहीं निकलता है। इसलिए आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पियें जिससे आपको मल त्यागने में आसानी हो और आपको कब्ज़ आदि से छुटकारा मिल सके।

5. मासिक धर्म में राहत:
महिलाओं या लड़कियों में मासिक धर्म के दौरान होने वाले खिंचाव से आराम पाने के लिए गर्म पानी एक अच्छा उपचार होता है। अगर गर्म पानी के साथ थोडा सा आजवाइन मिलाकर पिया जाये तो मासिक धर्म में बहुत अधिक आराम मिलता है, क्योंकि इससे पेट की मांसपेशियाँ शांत रहती हैं और उनमें खिंचाव नहीं होता है।

6. शरीर को डीटोक्सीफाई करता है:
सुबह सुबह गर्म पानी पीने का सबसे अच्छा यह फायदा होता है की आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। अगर आप अपने पाचन से परेशान हैं तो आप गर्म पानी पीने की आदत डाल लें, इससे आपके शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जायेंगे। अगर हो सके तो इसमें आप नींबू और शहद मिला लें तो आपको और भी अधिक फायदा मिलेगा।

7. नाक जाम और गले में खिचखिच से आराम:
अगर आप सुबह में गर्म का इस्तेमाल करते हैं तो आपके नाक बंद और गले में होने वाली खिचखिच से आराम मिलेगा क्योंकि गर्म पानी इन दोनों जगह जमा हुए म्यूकस को ढीला करता है और आपको आराम देता है।

8. एजिंग को दूर रखता है:
सुबह सुबह गर्म पानी पीने से आपकी त्वचा हमेशा ही जवान रहेगी और आप समय से पहले होने वाले एजिंग यानी बूढ़े होने से को दूर रहेंगे। गर्म पानी के सेवन से आपकी स्किन टोंड रहती है और आप हमेशा नवयुवक लगते हैं।

9. स्किन को हेल्दी रखता है:
सुबह सुबह गर्म पानी का सेवन करने से आपका शरीर गर्म और हाइड्रेटेड रहता है, जिससे आपकी त्वचा शुष्क नहीं होती है। ऐसा करने से आप त्वचा में होने वाले कील-मुंहासो और स्किन संबंधी समस्यायों से दूर रहते है।

10. सेन्ट्रल नर्वस सिस्टम शांत रहता है:
अगर आप गर्म पानी को सुबह में पीते हैं तो आपका सेन्ट्रल नर्वस सिस्टम एकदम शांत रहता है, जिसकी वजह से आप दिनभर कम तनाव महसूस करते हैं।
देखिये अगर आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप अपना काम ठीक से कर पाएंगे क्योंकि स्वस्थ रहना ही इस दुनिया का सबसे बड़ा धन होता है। इसलिए आप ऊपर बताई गई बातों को ध्यान दें और अपने आपको स्वस्थ रखें।



Click it and Unblock the Notifications











