Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नीचे जमीन पर सोने से होते हैं ये 7 गज़ब के फायदे
सोने को लेकर आज भी कई लोगों में यह दुविधा बनी रहती है कि बेड पर सोना ज्यादा सही रहता है या नीचे जमीन पर। इसी तरह कई लोग मोटे गद्दे पर सोना ज्यादा पसंद करते हैं वहीँ कुछ लोगों का मानना है कि पतले और हल्के गद्दे पर ही सोना चाहिए।
अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर सोने का सबसे उपयुक्त तरीका क्या है? तो परेशान न हों हम आपकी मुश्किल आसान किये देते हैं।
इसके लिए आप बेड की बजाय नीचे जमीन पर सो जायें। जी हाँ आप ने सही पढ़ा क्योंकि जमीन पर सोने के कई फायदे हैं। हालांकि जमीन पर सोते समय भी बहुत हल्की पतली चादर बिछाकर सोयें।
इस आर्टिकल में हम आपको नीचे जमीन पर सोने से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

1- सही शारीरिक बनावट :
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि खराब ढंग से सोने से आपकी शारीरिक बनावट भी खराब हो सकती है। इसलिए जमीन पर सोयें। जब आप जमीन पर सोते हैं तो आपके मसल्स पर किसी तरह का अतिरिक्त दवाब नहीं पड़ता है साथ ही हड्डियाँ भी बिल्कुल नेचुरल पोजीशन में होती हैं जिससे आपका बॉडी पोश्चर बेहतर बना रहता है।

2- हड्डियों की संरचना में सुधार:
अगर आपके हड्डियों या जोड़ों में कोई इंजरी हुई है तो उससे रिकवर होने वाले दौर में नीचे जमीन पर सोना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। नीचे सोने से टेढ़ी मेढ़ी हड्डियाँ पूरी तरह नेचुरल पोजीशन में आ जाती हैं और सही दिशा में ग्रोथ करती हैं। हालांकि यह प्रक्रिया बहुत धीमी गति से होती है लेकिन लॉन्ग टर्म में ये आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

3- रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद :
रीढ़ की हड्डी शरीर का वह हिस्सा है जो पूरे नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करता है और इसका सीधा संपर्क मस्तिष्क से होता है। नीचे सोने से आपकी स्पाइन एकदम सीधी रहती है और उस पर दवाब भी बहुत कम पड़ता है। जिस कारण से आपको स्पाइन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है।

4- पीठ के दर्द से राहत:
नीचे सोने का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको पीठ दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जायेगा। गलत ढंग से सोने या ज्यादा मुलायम गद्दे पर सोने के कारण ही अधिकतर लोगों को पीठ दर्द की समस्या होती है। जब आप नीचे सोते हैं तो उस समय रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी रहती है जिससे शरीर में ब्लड फ्लो सही तरीके से होता रहता है और धीरे धीरे पीठ दर्द से आराम मिलने लगता है।

5- हिप्स और कंधों के शेप के लिए फायदेमंद:
नीचे सोने से हिप्स और कंधों का एलाइनमेंट बेहतर होता है जिससे कई तरह के दर्द से अपने आप छुटकारा मिल जाता है। अगर आपके कंधे, गर्दन या पीठ में हमेशा दर्द बना रहता है तो अब बेड की बजाय नीचे जमीन पर सोना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में आपको इन सभी तरह के दर्द से छुटकारा मिल जायेगा।

6- सोने के गलत तरीके से मुक्ति :
गद्देदार बेड पर सोने से मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है और सोते समय आप एक तरफ झुके हुए रहते हैं या कई बार आपका पैर बेड से बाहर नीचे लटका हुआ होता है जो कि शारीरिक संरचना के हिसाब से गलत है। जब आप नीचे जमीन पर सोना शुरू करते हैं तो धीरे धीरे आपकी स्लीपिंग पोजीशन बेहतर होने लगती है और कई तरह की समस्याएं अपने आप खत्म हो जाती हैं।

7- स्ट्रेस कम होता है:
कई शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि नीचे जमीन पर सोने से आप ज्यादा खुश रहते हैं और मानसिक रोगों से दूर रहते हैं। इसलिए स्ट्रेस को दूर भगाने और अपनी प्रोडक्टिविटी को बेहतर करने के लिए आज से नीचे जमीन पर सोना शुरू कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
