Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
डॉक्टरों ने 3 साल की बच्ची के शरीर से निकाली 7 सुईं
दिल दहला देने वाला एक मामला कोलकाता में सामने आया है। यहां के एसएसकेएम अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन साल की बच्ची का ऑपरेशन कर उसके शरीर से 7 सुइयां निकालीं।
बताया जा रहा है कि ये सुइयां करीब चार इंच तक लंबी थीं। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बच्ची की मां जिस आदमी के घर में काम करती थी, उसने बच्ची के साथ रेप भी किया था, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें लगी हैं।
माना जा रहा है काले जादू करने के लिए बच्ची को वू-डू डॉल की तरह यूज किया गया। बच्ची का दो घंटे तक ऑपरेशन तक चला और उसे 48 घंटों के लिए आईसीयू में रखा गया।

बच्ची को पहले नाजुक और सहमी हुई हालत में शनिवार को बंकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज में लाया गया। उसकी चोटों को देखते हुए डॉक्टरों को कुछ असमान्य लगा और उन्होंने बच्ची को एसएसकेएम रिफर कर दिया। रेप के कारण बच्ची डरी हुई थी और उसके शरीर पर कई घाव थे, जिनमें से कई सुइयों को चुभोए जाने के कारण हुए थे।
मंगलवार को ऑपरेशन के वक्त डॉक्टर उसके शरीर में 7 सुइयां देख हैरान रह गए। सुइयां इतनी अंदर तक घुसाई गई थीं कि उसके शरीर के कई अंगों में छेद हो गए थे। बच्ची इतनी डरी हुई थी कि उसके इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसके स्थिर होने तक इंतजार करना बेहतर समझा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
