Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सेहत के लिए खतरनाक है पेट के कीड़े, अपनाएं 8 घरेलू उपाय
आपको ये बीमारी बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करनी है। खान-पान का गलत तरीका कई बीमारियों का कारण बन जाता है। जिनमें से एक है पेट में कीड़ों का पनपना। जी हां, अशुद्ध भोजन खाने से पेट की आंत में कीड़े पड़ जाते हैं जो वाकई में काफी तकलीफदेह होता है।
इन कीड़ों की वजह से पेट में गैस, बदहजमी, पेट में दर्द, बेचैनी और बुखार जैसी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। पेट के ये कीड़े करीब 20 प्रकार के होते हैं जो आंतों में घाव तक पैदा कर सकते हैं। ये समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जो अशुद्ध और खुला भोजन खाते हैं क्योंकि गंदगी की वजह से ही पेट में कीड़े पड़ते हैं। इन समस्याओं से बचना बहुत जरूरी है इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके इससे छुटकारा कैसे पाना है। आइए जानते है इससे संबंधित कुछ बातें कि आपको कैसे इससे बचना है....

क्या होता है पेट के कीड़ों से
आपने कई बार देखा होगी की आपके पेट में समस्या होने लगती है और आप समझ नहीं पाते है कि क्या हो रहा है। पेट में जब कीड़े होते है तो आपको भूख तो बहुत लगती है पर आपका खाया हुआ खाना आपके शरीर को नहीं लगता है।

पेट में कीड़ें हो तो ऐसे करें सफाया
आप अजवाइन खाइए
ये एक बहुत ही कारगर नुस्खा है। अगर आपके पेट में कीड़े है तो पेट के कीड़ों से निजात पाने के आप अजवाइन की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आधा ग्राम अजवाइन का चूर्ण और उतनी ही मात्रा में गुड मिलाकर उसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर रख लें और फिर दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही पेट के कीड़ों से मिजात मिलेगी।

काला नमक है बहुत फायदेमंद
कई सारी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए आपको काला नमक का ही सेवन करना चाहिए। चुटकी भर काले नमक में आधा ग्राम अजवाइन का चूर्ण मिलाकर, हर रोज रात में गर्म पानी से सेवन करें। इससे पेट के कीड़ों से राहत मिलती है। बच्चे के अलावा अगर कोई बड़ा व्यक्ति पेट के कीड़ों से परेशान है तो फिर काला नमक और अजवाइन को बराबर मात्रा में लेकर इसका सुबह शाम सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिल जाएगी।

लहसुन की चटनी है रामबाण
लहसुन एक बहुत ही फायदेमंद औषधि की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। पेट के कीड़ों के साथ आंतों को साफ करने के लिए लहसुन का यह नुस्खा बेहद कारगर माना जाता है। चाहे बच्चे के पेट में कीड़े हो या किसी बड़े के पेट में, लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम खाने से काफी हद तक आराम मिलता है। लहसुन की चटनी को इसी तरह से कुछ दिन तक प्रयोग में लाने से आप इससे राहत पा सकते है।

आम की गुठली के है फायदे
आप भला किसको पसंद नहीं होता है पर वो कहते है ना कि आम खाइए और गुठली मत गिनिए पर ये बात जानने के बाद आपको आम की गुठली की कीमत पता चल जाएगी। कच्चे आम की गुठली खाने से पेट के कीड़े मल के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए कच्चे आम की गुठली के चूर्ण का दही या पानी के साथ सेवन करना चाहिए। इसका चूरन बनाकर इसी तरह से खाने से आपको तुरंत आराम मिलेगी।

अनार के छिलके हैं फायदेमंद
अनार के छिलके भी बहुत फायदेमंद होते है। पेट के कीडों से निजात पाने के लिए सबसे पहले अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लीजिए. अब इस चूर्ण में से एक चम्मच दिन में तीन बार लेना चाहिए। कुछ दिनों तक इस चूर्ण का सेवन करने से पेट के कीड़े जल्दी ही खत्म होने लगते हैं। ऐसा करने से आपको जल्दी ही आराम मिल जाएगा।

नीम के पत्ते
नीम एक आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है। इसलिए इसको कई तरह के इलाज में प्रयोग किया जाता है। नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पेट की समस्याओं और कीड़ों की समस्या को दूर करते हैं। इसरो शहद के साध लेने से आपको जल्दी ही आराम मिल जाएगा।

तुलसी से फायदा
प्रकृति की बात करें तो प्रकृति ने हमें तुलसी जैसे कई वरदान दिए है। पेट में कीड़े होने पर तुलसी के पत्तों का एक चम्मच रस दिन में दो बार पीने से पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा तुलसी के पत्तों के सेवन से पेट की आंत साफ होती है और गैस व कब्ज की शिकायत भी नहीं होती है। इसलिए अगर आपको ये समस्या होतो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

इन तरीको से आप कीड़ों को खत्म करें
इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपने पेट के कीड़ो को खत्म करे सकते है और एक बेहतर शरीर पा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
