Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
जानिये आखिर कुछ लोंगो को पाइल्स क्यों होती है? इसके हैं 8 कारण
यदि पाइल्स का उपचार नहीं किया गया तो इसके कारण रेक्टल अल्सर और कैंसर भी हो सकता है। अत: यहाँ पाइल्स होने के कुछ कारण भी बताये गए हैं जिनके बारे में आप जानते नहीं होंगे।
क्या आपको अक्सर पाइल्स (बवासीर) की समस्या होती है? यदि हाँ, तो आपको सबसे पहले लगता है कि आपके पाचन तंत्र में खराबी होने के कारण आपको पाइल्स की तकलीफ हो रही है, है न? खैर, पाइल्स के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं जिनके बारे में आप जानते भी नहीं हैं।
पाइल्स के कुछ विशेष लक्षण इस प्रकार हैं जैसे गुदाद्वार से खून आना, मल त्याग करते समय दर्द होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, कब्ज़ और खुजली अदि।
पाइल्स के प्रारंभिक चरणों में इसका इलाज करना बहुत आवश्यक है अन्यथा यह अधिक गंभीर समस्या में बदल जाता है।
यदि पाइल्स का उपचार नहीं किया गया तो इसके कारण रेक्टल अल्सर और कैंसर भी हो सकता है।
अत: यहाँ पाइल्स होने के कुछ कारण भी बताये गए हैं जिनके बारे में आप जानते नहीं होंगे।

1. भारी वस्तुएं उठाना
बहुत अधिक वज़न या भारी वस्तुएं उठाने से पाइल्स हो सकता है, क्योंकि वज़न उठाने से शरीर के निचले भाग पर बहुत अधिक जोर पड़ता है जिसके कारण नसों के टूटने की संभावना होती है।

2. बहुत अधिक व्यायाम करने से
कई लोगों में बहुत अधिक व्यायाम करने के कारण पाइल्स की समस्या हो सकती है क्योंकि व्यायाम करते समय पेट के निचले हिस्से पर बहुत अधिक जोर आता है, विशेष रूप से पैरों के व्यायाम के कारण।

3. टॉयलेट में बहुत अधिक देर तक बैठने के कारण
जी हां, यदि आप टॉयलेट की सीट पर बहुत देर बैठते हैं और मल त्याग के लिए आपको जोर लगाना पड़ता है तो इसके कारण गुदा की नसें सूज जाती है जिसके कारण पाइल्स की समस्या हो सकती है।

4. अधिक मात्रा में जंक फ़ूड खाना
यदि आप बहुत अधिक तैलीय, अधिक वसा युक्त आहार नियमित तौर पर खाते हैं तो इससे आपका मल कड़ा हो जाता है जिसके कारण मल त्याग करते समय पाइल्स की समस्या होती है।

5. कब्ज़
कब्ज़ के कारण भी पाइल्स की समस्या होती है क्योंकि आँतों में फंसा मल गुदा की नसों को तोड़ देता है क्योंकि वे बाहर की ओर आने लगती हैं।

6. गर्भावस्था
जी हाँ, गर्भावस्था के कारण भी पाइल्स की समस्या हो सकती है क्योंकि गर्भ में पल रहा बच्चा गुदा पर बहुत अधिक जोर डालता है।

7.निष्क्रिय जीवन शैली
यदि आप नियमित तौर पर व्यायाम नहीं करते तो आप नियमित रूप से मल त्याग नहीं कर पाते जिसके कारण कुछ लोगों को पाइल्स की समस्या हो जाती है।

8. लूज़ मोशंस (दस्त)
जब किसी व्यक्ति को दस्त लगते हैं तो अधिक बार मल त्याग करने के कारण गुदा की नसें फट जाती हैं जिसके कारण पाइल्स हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications