Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात में अच्छी नींद नहीं आती तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
इस लेख में आप जानेंगे कि आप किस प्रकार इस घरेलू उपचार से बिना किसी बाधा के अच्छी नींद प्राप्त कर सकते हैं। अच्छी नींद पाने के लिए इस घरेलू उपचार को बनाने की विधि जानने के लिए आगे पढ़ें।
नींद के लिए कई प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हैं परन्तु इसके सेवन से आप उस स्थिति में पहुँच सकते हैं जहाँ आप बिना कोई दवा लिए सो ही नहीं सकते।
हमारा विश्वास करें, इन दवाईयों का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नींद न आने के कुछ प्रमुख कारणों में टेक्नोलॉजी, तनाव, दवाईयां तथा अन्य कई कारण हो सकते हैं।
दिनचर्या के बहुत अधिक व्यस्त होने के कारण भी हमारी नींद पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कुछ घरेलू उपचारों से आपको न केवल अच्छी नींद आ सकती है बल्कि इससे आपकी मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। मेलाटोनिन नामक हार्मोन हमारे सोने/जागने के चक्र को नियमित करता है।
यह एक आंतरिक पेसमकर है और हमारी नींद के समय और नींद के आने जाने को नियंत्रित करता है। यह उनींदेपन के लिए भी ज़िम्मेदार होता है और शरीर के तापमान को कम करता है तथा शरीर को नींद की स्थिति में लाता है।
इस लेख में आप जानेंगे कि आप किस प्रकार इस घरेलू उपचार से बिना किसी बाधा के अच्छी नींद प्राप्त कर सकते हैं। अच्छी नींद पाने के लिए इस घरेलू उपचार को बनाने की विधि जानने के लिए आगे पढ़ें।

1. आवश्यक सामग्री:
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- ¼ चम्मच कच्चा शहद
- 1/8 चम्मच सी सॉल्ट

इस रेसिपी का प्रभाव:
इस मिश्रण के प्रभाव से तनाव पैदा करने वाले हार्मोन कॉर्टिसोल का प्रभाव कम हो जाता है। यही कारण है कि आप रात में बीच में ही जाग जाते हैं। इस रेसिपी को बनाने की दो विधियां हैं।

विकल्प 1:
एक कटोरा लें और उसमें नारियल का तेल, शहद और सी सॉल्ट मिलाएं। इस मिश्रण के एक चम्मच का सेवन करें। इसके बाद थोडा पानी पी लें।

विकल्प 2:
नारियल का तेल और कच्चा शहद अलग से लें और थोडा पानी पी लें। आप सी सॉल्ट अलग से लेकर पानी के साथ इसे निगल सकते हैं।

नारियल तेल से होने वाले लाभ:
नारियल के तेल में अनसैचुरेटेड फैट होता है जो पूरी रात शरीर को उर्जा प्रदान करता है। यह ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है जो सोने की समस्या के लिए ज़िम्मेदार होता है।

शहद से होने वाले लाभ:
शहद मस्तिष्क के लिए लिवर ग्लाइकोजन का पर्याप्त भण्डारण उपलब्ध करवाने में सहायक होता है। यदि ब्रेन को एनर्जी देने के लिए पर्याप्त लीवर ग्लाइकोजन नहीं मिलता तो एड्रेनल ग्लैंड्स तनाव पैदा करने वाले हार्मोन्स का अधिक बहाव करती हैं। तनाव के कारण नींद की समस्या होती है।

सी सॉल्ट से होने वाले लाभ:
सी सॉल्ट बहुत लाभदायक होता है क्योंकि यह तनाव पैदा करने वाले हार्मोन्स कि स्तर को कम करता है। यह इतनी पर्याप्त उर्जा प्रदान करता है जो रात भर शरीर के लिए उपयोगी होती है। इसके अलावा रक्त में उपस्थित सोडियम एड्रेनैलिन या कॉर्टिसोल को कम करता है।

ध्यान रखने योग्य बात:
यदि आपको रात में उठने की आदत है तो आप पुन: इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आप आधे घंटे से भी कम समय में फिर से सो जायेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
