Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्यों आती है शरीर से दुर्गन्ध? आइए जानते है कारण ..
कभी कभी नहाने के एक घंटे बाद ही आपके शरीर से बदबू आने लगती है। आइए जानते है, बदबू के इन कारणों को?
भले ही आप 8-9 घंटे की सिटिंग जॉब करते होंगे। लेकिन फिर भी दिन के अंत तक आपके शरीर से बदबू आने लगती है। क्या आपने कभी सोचा है क्यों? इसका कारण वह नहीं है जो आप सोच रहे हैं।
यहां तक कि कभी कभी नहाने के एक घंटे बाद ही आपके शरीर से बदबू आने लगती है। यह वह समय है जब आपको शरीर से आने वाली बदबू के कारणों को जानने की आवश्यकता होती है।
आपके शरीर से आने वाली बदबू आपके स्वास्थ्य के बारे में बताती है। कुछ बीमारियों में शरीर से विशिष्ट प्रकार की बदबू आती है। अब आपको चिंता हो रही होगी कि किस प्रकार की बदबू की ओर ध्यान देना आवश्यक है, सही है न?आगे हम आपको यह भी बताएँगे कि यदि इस तरह की बदबू आपके शरीर से आती है तो आपको क्या करना चाहिए।
शरीर से आने वाली बदबू के सामान्य कारणों में त्वचा पर उपस्थित बैक्टीरिया द्वारा पसीने को एसिड में बदलना है। वे लोग जो मोटे हैं, या जो लोग नियमित तौर पर मसालेदार खाना खाते हैं, या वे लोग जो किसी प्रकार की दवाईयों का सेवन करते हैं उनके शरीर से भी बदबू आती है।
शरीर से आने वाली बदबू के कारणों और विभिन्न प्रकार की बदबू जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए, के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

1. सांस में (फ्रूटी) मीठी गंध आना:
यदि आप टाइप 2 डाइबिटीज से ग्रस्त है तो आपका शरीर ठीक तरह से काम करने के लिए ऊर्जा का निर्माण नहीं कर पाता।
अत: यह फैटी एसिड्स को ईंधन में बदलता हैं। इनमें से एक एसिड एसीटोन होता है जो आपकी सांसों को मीठी गंध देता है। ऐसी स्थिति में जितनी जल्दी संभव हो डॉक्टर को दिखाएं।

2 .मल में बदबू आना:
यह लैक्टोस के प्रति असहनशीलता दर्शाता है। जब आपका शरीर लैक्टेज नामक एंजाइम का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं कर पाता तो यह दूध और अन्य पदार्थों में उपस्थित लैक्टोस को पचा नहीं पाता। इससे मल में बदबू आती है और पेट फूलता है तथा गैस में भी बदबू आती है।

3. पैर के तलुओं में बदबू:
यदि आपके तलुओं में बहुत गंदी बदबू आती है और उँगलियों के आसपास की त्वचा सूखी और पपडीदार हो जाती है तो इसका कारण बैक्टीरिया और फंगस होते हैं जो आपकी त्वचा को खराब करते हैं।

4. मूत्र में तीखी बदबू होना:
मूत्र में अधिक तीखी बदबू यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (मूत्राशय के मार्ग में संक्रमण) का संकेत होता है। इसके कारण शरीर से निकलने वाले मूत्र में तीखी गंध आती है। ऐसा तब होता है जब बैक्टीरिया मूत्राशय के मार्ग में प्रवेश कर जाता है।

5. सांसों की बदबू:
नींद में सांस न ले पाने के कारण खर्राटों आते हैं जिसके कारण आप मुंह से सांस लेते हैं। इससे आपका मुंह सूखता है और इसके कारण मुंह से बदबू आती है।



Click it and Unblock the Notifications
