Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिना धुले नए कपड़े पहनने से हो सकती हैं ये समस्याएं
जब आप किसी स्टोर से नए कपडे खरीदकर लाते हैं तो आप उसे तुरंत ही पहनने की कोशिश करते हैं और यह चेक करते हैं कि वह आपके शरीर पर फिट है या नहीं। आप उसके बारे में यह जरा भी नहीं सोचते हैं कि उस कपडे को कितनी बार कैसे कैसे लोगों ने ट्राई किया गया होगा। लेकिन यह सच है कि हम लोग उस कपडे को बिना धोये ही पहनते हैं क्योंकि नए कपडे को लेकर लोग ज्यादा इतने उत्साहित रहते हैं कि तुरंत ही उसे पहन लेते हैं।

लेकिन खरीदे हुए नए कपड़ों को पहनने से पहले धो लेना चाहिए क्योंकि उसमे पसीने की वजह से मौजूद कीटाणु आपके शरीर में त्वचा के माध्यम से आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इसके अलावा नए कपड़ों को धोने की एक और वजह है, इसमें कई तरह के केमिकल जैसे डाई और फिब्रिक आदि होते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इन केमिकल की वजह से आपकी त्वचा में खुजली, लाल चकत्ते का पड़ना आदि खतरनाक चीजें हो सकती हैं।

कपडा बनाते समय जो भी केमिकल इस्तेमाल किये जाते हैं वो आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक होते हैं। कपडा बनाने वाली कंपनियां उस कपडे को अच्छा बनाने के लिए उसमे कई तरह के केमिकल जैसे एजो-ऐनिलिन और फोर्मल्डीहाइड आदि का इस्तेमाल करते हैं जोकि आपके स्किन के लिए बहुत ही खतरनाक होते हैं। फोर्मल्डीहाइड से आपको लम्बे समय तक कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।

जब कपडा टेक्सटाइल कंपनी से बनकर ड्रेसिंग रूम में आता है तो वहाँ आप से पहले बहुत सारे लोग उसे पहन कर देख चुके होते हैं जिसकी वजह से उसमे कई सारे बैक्टीरिया और फंगस आदि उत्पन्न हो जाते हैं। ये कीटाणु आपके स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कपडे को पहनने से पहले धोने से आपकी त्वचा इन बैक्टीरिया, फंगस और केमिकल आदि की वजह से होने वाले इन्फेक्शन से बच जाती है। कुछ चीजें जैसे मोज़े, अंडरगारमेंट्स, एथलेटिक वियर, टीज, स्विमिंग सूट और गर्मियों के कपडे आदि को तो खासतौर पर धोकर ही पहनना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
