Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
नपुसंकता और ब्रेस्ट कैंसर सहित 8 चमत्कारी फायदे हैं सूखा नारियल खाने के
पुरुषत्व बढ़ाने के साथ महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को टालता है सूखा नारियल इसके अलावा और भी कई फायदे होते है इसे खाने से, इस आर्टिकल में हम आपको इससे जुड़े स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएंगे।

हम सभी लोग नारियल के स्वास्थ्य लाभों से परिचित हैं, लेकिन क्या आप सूखे नारियल के लाभों से अवगत हैं। सूखा नारियल पकवान बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
पानी वाला नारियल प्राकृतिक रूप से सूख जाने के बाद पूरी तरह से गरीयुक्त हो जाता है जिसे एक गोले के रूप में निकाल कर रख लिया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर आप इसे फोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पानी नहीं होता है बल्कि पानी ही सूखकर नारियल तेल का रूप ले लेता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तेल में बेड कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और इसके कई सारे फायदे होते हैं। इसका इस्तेमाल दुनिया के कई हिस्सों में होता है। ड्राई कोकोनट में डाईटरी फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी होता है। इसमें उच्च पोषक तत्व होते हैं। इसके स्वास्थ्य लाभ निम्न प्रकार हैं:

1. ह्दय के लिए लाभदायक -
ड्राई कोकोनट में डायटरी फाइबर होता है जो कि ह्दय को हेल्दी बनाये रखता है। जैसाकि आप जानते हैं कि पुरूष के शरीर को 38 ग्राम डायटरी फाइबर और महिला के शरीर को 25 ग्राम डायटरी फाइबर चाहिए होता है। ड्राई कोकोनट से शरीर की ये आवश्यकता पूरी हो जाती है।

2. मस्तिष्क की गतिविधि को सुधारना -
अगर आप अपने ब्रेन को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो ड्राई कोकोनट को अपनी खुराक में शामिल करें। ऐसा कई अध्ययनों से साबित हुआ है कि कोकोनट के सेवन से दिमाग तेज होता है और अल्जाइमर जैसी घातक बीमारियां भी नहीं होती है।

3. इम्यून सिस्टम को बूस्ट करना -
इसमें 5.2 माईक्रोग्राम सेलेनियम होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसे अपनी खुराक में शामिल करने से शरीर में कई रोग भी नहीं होते हैं।

4. पुरूषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाना -
यह कोई मिथक नहीं है बल्कि एक सत्य है कि नारियल का सेवन करने से पुरूषों में नपुसंकता दूर होती है। मेडीकल साइंस में भी कई परीक्षणों से इस बात को सिद्ध किया जा चुका है। ऐसा इसमें पाये जाने वाले सीलियम के कारण होता है जो पुरूषत्व को मजबूत बना देता है।

5. एनीमिया -
एक उम्र के बाद महिलाओं में अक्सर रक्त की कमी हो जाती है। ऐसा आयरन की कमी के कारण होता है। इसकी वजह से अन्य रोग भी शरीर में घर कर लेते हैं। ड्राई कोकोनट इससे राहत दिलाता है। इसलिए, अगर आपके शरीर में रक्त की कमी हो तो आप ड्राई नारियल का सेवन अवश्य करें।

6. कैंसर के खतरे को कम करना -
यदि आपके परिवार में किसी को पहले कैंसर था तो आपको हमेशा सतर्कता बरतनी चाहिए, खासकर महिलाओं को, जिनके यहां ब्रेस्ट कैंसर का मामला सामने हो। वैसे कोकोनट प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर को न होने में मदद करता है। इसलिए आप इसे अपनी खुराक में अवश्य शामिल करें।

7. पाचन क्रिया को दुरूस्त करना -
ड्राई कोकोनट का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरूस्त बनी रहती है और कब्ज, खूनी दस्त और बवासीर की समस्या भी सही हो जाती है। साथ ही इसका कोई दुष्प्रुभाव भी नहीं पड़ता है।

8. गठिया ठीक करने में -
ड्राई कोकोनट के सेवन से गठिया ठीक हो जाती है और दर्द से आराम मिलता है। चूंकि इसमें कई मिनरल्स होते हैं ऐसे में ये ऊतकों को स्वस्थ रखते हैं और शरीर को हेल्दी बनाएं रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications