Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
जानिए ब्लड ग्रुप के अनुसार अपना डाइट चार्ट
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि ब्लड ग्रुप के अनुसार कैसा होना चहिए आपका आहार
खानपान का पौष्टिक होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है शरीर के हिसाब से अपनी डाइट को संतुलित रखना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बातों के अलावा खाने-पीने की आदतों में ब्लड ग्रुप का ध्यान रखना भी जरूरी है। हर बल्ड ग्रुप का अपना एक अलग स्वभाव और प्रकृति होती है । इसलिए हमारे खानपान का जुड़ाव हमारे बल्ड ग्रुप से भी होता है । ब्लड ग्रुप चार प्रकार के होते हैं: ए, बी, एबी और ओ। लेकिन हम आपको आज इस आर्टिकल के जरिए बताएँगें कि किस ब्लड ग्रुप के लोगों को क्या खाना चाहिए और किस चीज से परहेज करना चाहिए।

1- ए ब्लड ग्रुप है तो अपनाएं शाकाहार
ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों का इम्यून सिस्टम बहुत संवेदनशील होता है। इसलिए उन्हें अपने खानपान पर बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इस ग्रुप के लोगों को मीट कम खाना चाहिए क्योंकि यह पचने में वक्त लेता हैं। इसलिए अगर आप ए ब्लड ग्रुप के हैं तो आपको गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, नाशपाती, लहसुन, अनाज, बीन्स और फलों का सेवन करना चाहिए जो आपके लिए बेस्ट रहेगा। आप पपीता, आम और संतरा जैसे फलों का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।

2- ओ ब्लड ग्रप के लिए प्रोटीन है बेस्ट
ओ ब्लड ग्रुप समूह के लोगों को हाई प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए। जैसे आप दाल, मीट, मछली, फल आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अपने खाने में अनाज और बीन्स के साथ ही फलियों की मात्रा को संतुलित रखें। आप ख़ूब सारे फल और सब्ज़ियों का सेवन कर सकते हैं । लेकिन दूध या दूध से बने कोई भी पदार्थ और ड्रायफ्रूट्स खाने से आपको बचना चाहिए। और अगर वज़न कम करना हो तो पालक और ब्रोकोली ही अपनी डाइट में शामिल करें।

3- बी ब्लड ग्रुप वाले होते हैं लकी
अगर आपका ब्लड ग्रुप बी है तो यह आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। दरअसल बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा परहेज नहीं करना पड़ता है। आप हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, फिश, मटन और चिकन सब कुछ खा सकते हैं। इस ब्लड ग्रुप वालों का पाचन तंत्र बहुत अच्छा होता है जिससे इनके शरीर में फैट जमा नहीं होता। ये लोग दूध और इससे बनी चीजें, अंडे आदि का भरपूर सेवन कर सकते हैं ।

4- एबी ब्लड ग्रुप है तो संतुलित रखें डाइट
एबी ब्लड ग्रुप बहुत कम लोगों में पाया जाता है। जो चीजें ए और बी ब्लड ग्रुप वालों को परहेज करने के लिए बताई जाती हैं। वही चीजें खाने में आपको भी सावधानी बरतनी चाहिए अगर आप एबी ब्लड ग्रुप के हैं तो। हालांकि आपको फल व सब्जियां अधिक मात्रा में खाने चाहिए। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए अंडे भी लाभदायक होते हैं। लेकिन नॉन वेज का सेवन ज्यादा करने से आपको बचना चाहिए। हालांकि दूध से बनी चीजे भी आप खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
