Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्या आपकी गैस बदबूदार है? जानिये इसके पीछे के कारणों को
पेट फूलना या फार्ट हमेशा से ही शर्मिंदगी का कारण रहा है, हालाँकि प्रत्येक व्यक्ति यह करता है, सही है न?
पेट फूलना या फार्ट हमेशा से ही शर्मिंदगी का कारण रहा है, हालाँकि प्रत्येक व्यक्ति यह करता है, सही है न? कल्पना कीजिये कि आप डेट पर हैं और आप अपने फार्ट (पाद) को कंट्रोल न कर पाए; यह बहुत शर्मनाक हो सकता है विशेष रूप से तब जब इसमें बहुत अधिक बदबू हो!
खैर गैस पास करना बहुत ही सामान्य है और स्वस्थ शरीर का लक्षण है जो लोगों को प्रतिदिन होता है। मेडिकल के अनुसार आँतों की गैस को गुदा द्वारा बाहर निकालने की प्रक्रिया को फ्लैटुलेंस (उदर वायु) कहा जाता है।
आपके पाचन तंत्र में गैस एकत्रित हो जाती है। या तो आप हवा से गैस निगल लेते हैं या जब आपके पाचक रस भोजन को विघटित करने का काम करते हैं तो कुछ गैस भी स्त्रावित करते हैं।
तो जब भी पेट में गैस एकत्र हो जाती है तो ये गुदा के रास्ते से बाहर निकलती है और अधिकांशत: इसके साथ बदबू भी आती है!
एक सीमा तक बदबू आना बहुत सामान्य है; हालाँकि यदि गैस में बहुत अधिक तेज़ बदबू हो तो यह जीवनशैली की गंदी आदतों या बीमारी का लक्षण हो सकता है।
आपकी गैस में बदबू आने के ये कारण हो सकते हैं!

1. डेयरी उत्पादों की असहनीयता
इसे लेक्टोस इनटॉलेरेंस भी कहा जाता है। इससे प्रभावित व्यक्ति जब डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं तो उनकी पाचन की सामान्य प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है जिसके कारण उनकी गैस से बदबू आती है।

2. प्रोटीन्स की अधिकता
जब आप अधिक प्रोटीन युक्त आहार लेते हैं तो सभी पदार्थ आँतों में पच नहीं पाते जिसके कारण कुछ अवशेष बच जाते हैं जिसके कारण आपकी गैस में बदबू आती है।

3. क्रुसीफेरस सब्जियां (जैसे गोभी आदि)
मानव शरीर में क्रुसीफेरस सब्जियों जैसे ब्रोकोली आदि में पाए जाने वाले रफफिनोस को तोड़ने वाले वाले एंजाइम नहीं होते। तो जब आप इनकी अधिक मात्रा का सेवन करते हैं तो पाचन की समस्या हो जाती है और इसके कारण गैस से बदबू आती है।

4. ग्लूटेन की असहनीयता
यदि आपको ग्लूटेन से एलर्जी है जो गेंहू के कुछ पदार्थों में पाया जाता है तो इससे आपकी पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है जिसके कारण आपकी गैस से बदबू आती है।

5. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
यह पाचन की एक बीमारी है जो आँतों में सूजन आने के कारण होती है और गैस में बदबू इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का ही एक लक्षण है।

6. व्हे प्रोटीन
यदि आप जिम जाते हैं और मांसपेशियां बनाना चाहते हैं तथा इसके लिए आप सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो संभव है कि आपकी पाद में बहुत अधिक बदबू आये क्योंकि व्हे में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में होता है।



Click it and Unblock the Notifications
