Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिए पान के पत्तों में ऐसे कौनसे हेल्थ सीक्रेट छिपे है?
पान के पत्ते के कई फायदे हैं। ये आपकी स्किन और बालों से जुड़ी कई परेशानियों को खत्म कर आपकी खूबसूरती निखारता है। आइए जानते है पान के पत्ते कैसे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
कुछ लोग बड़े शौक से पान चबाते ही वहीं कुछ लोगों को पान खान बिल्कुल अच्छा नहीं लगता हैं। क्या आपको मालूम है पान के पत्तों में कई गुणकारी फायदे छिपे होते हैं।
जी हां, सेहत की दुनिया में पान के पत्ते के कई फायदे हैं। ये आपकी स्किन और बालों से जुड़ी कई परेशानियों को खत्म कर आपकी खूबसूरती निखारता है। आइए जानते है पान के पत्ते कैसे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

खांसी -
पान के 15 पत्तों को 3 ग्लास पानी में डालने के बाद इसे तब तक उबाले, जब जक पानी उबलकर एक तिहाई ही न रह जाएं। इसे दिन में 3 बार पीएं।

झड़ते बालों के लिए
झड़ते बालों की परेशानी आजकल काफी आम हो चुकी है। आर्युवेद में भी बालों के लिए इसके इस्तेमाल की बात है। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना बस कुछ पान के पत्तों को नारियल तेल के साथ मिलाकर पीस लें. इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे बाद इसे धो लें। हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करें।

एक्ने के लिए
पान के पत्ते में मौजूद एंटी-बैक्टिरिअल और एंटी-सेप्टिक प्रोपर्टीज़ आपको एक्ने की परेशानी से राहत दिलाता है। इसके लिए आपको पान के पत्ते को पानी में उबाल कर काढ़ा बना लें और ठंडा होने पर इस पानी को रूई में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों तक ऐसा दिन में दो बार हर रोज़ करें। इसके अलावा, आप चाहे तो पान के पत्ते को पीसकर इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर लगाएं।

छाले -
मुंह में छाले हो जाने पर पान को चबाएं और बाद में पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में 2 बार करें राहत मिलेगी। आप चाहे तो ज्यादा कत्था लगवा कर मीठा पान खा सकते हैं।

पसीने की बदबू के लिए
ये पसीने की बदबू से राहत दिलाने का असरदार तरीका है। इसके लिए आप पान के पत्ते लें और इसे उबाल लें या फिर इसे पीसकर इसका जूस निकाल लें। इसे अपने नहाने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें।

रैशेज़ के लिए
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और आपको अक्सर रैशेज़ या एलर्ज़ी की परेशानी होती है, तो इससे बचने के लिए पान के पत्ते की मदद लें। इसके लिए कुछ पान के पत्ते लें और इसे तब तक उबालें जब तक आपको ये पत्ते पतले ना लगने लगे या इनका कलर फेड कर जाए। अब इस पानी को ठंडा होने दें और इसे नहाने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें। इसके अलावा, आप इसे रूई की मदद से
रैशेज़ वाली जगह पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
