Latest Updates
-
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
जानें, सोने से पहले पानी पीने के फायदे
बहुत से लोग दिन में उतना पानी नहीं पीते, जितना कि उनके शरीर के लिये जरुरी होता है। इसलिये आज हम जानेंगे कि सोने से पहले अगर पानी पीया जाए तो, उसके क्या स्वास्थ्य वर्धक फायदे होते हैं।
पानी हमारे जीवन के लिये सबसे जरुरी माना गया है। एक इंसान बिना खाने के 40 दिनों तक जिंदा रह सकता है लेकिन बिना पानी के वह दो दिन भी जिंदा नहीं रह सकता।
बहुत से लोग दिन में उतना पानी नहीं पीते, जितना कि उनके शरीर के लिये जरुरी होता है। इसलिये आज हम जानेंगे कि सोने से पहले अगर पानी पीया जाए तो, उसके क्या स्वास्थ्य वर्धक फायदे होते हैं।
लेकिन कई लोंगो के साथ समस्या ये आती है कि उन्हें रात में बार बार बिस्तर से उठना अच्छा नहीं लगता। ऐसे में वे लोग जिन्हें हार्ट या किडनी से जुड़ी समस्या है, उनको रात में पानी पीने से बचना चाहिये और दिन में ही पर्याप्त पानी पी लेना चाहिये। अब आइये देखते हैं कि सोने से पहले पानी पीने के क्या क्या फायदे होते हैं।

शरीर को तरोताजा रखे
दिन में हमारा शरीर एक्टिव होने की वजह से पानी लॉस करता रहता है। इसलिये रात को सोने से पहले पानी पीने से खोया हुआ तरल पदार्थ वापस आ जाता है। ऐसा करने से हमारी बॉडी दूसरे दिन फिर से एक्टिव हो जाती है।

चर्बी घटाए
पानी, शरीर की कैलोरीज़ को प्राकृतिक तरीके से कम करने में मददगार होता है। यदि ठंडा पानी पिएंगे तो आपकी बॉडी को उसे बर्न करने में कठिनाई आएगी जिससे शरीर से ज्यादा मात्रा में कैलोरीज बर्न होंगी।

अच्छी नींद लाने में सहायक
सही मात्रा में पानी पीने से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स दोंनो ही बैलेंस होते हैं। सोने से पहले पानी पीने से हार्मोन और एनर्जी लेवल दोंनो ही बैलेंस होते हैं और साथ ही मासपेशियां और जोड़ों को भी आराम मिलता है। तो इससे आपके शरीर की थकान मिटती है और नींद अच्छी आती है।

स्ट्रेस से शांति दिलाए
रात को जो लोग सोने से पहले पानी पीते हैं उनको नींद काफी अच्छी आती है क्योंकि पानी पीने से तनाव कम होता है।

शरीर की गंदगी निकाले
शरीर की गंदगी को पानी निकालता है, जिससे बॉडी स्वस्थ रहती है और अपना काम ठीक तरह से करती है। इससे आपकी स्किन भी साफ और ग्लो करती है और साथ ही पेट भी साफ रहता है।

मांसपेशियों की मजबूती के लिए
आयुर्वेद के अनुसार जब हम रात को सोने से पहले पानी का सेवन करते हैं तो इससे हमारे शरीर के अंदर नई कोशिकाओं का निमार्ण होता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।

चेहरे पर लाए ढेर सारा ग्लो
पानी पीने से स्किन हाइड्रेट होती है जिससे उस पर ग्लो आता है।



Click it and Unblock the Notifications