Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बड़ी-बड़ी बीमारियों को दवाई की तरह ठीक करता है सेक्स, जानें कैसे
संभोग में चिकित्सा छुपी हुई है। यह औषधि की तरह काम करता है। यह छोटी मोटी बीमारियों को ठीक कर सकता है।
नि:संदेह आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्यार करने के लिए किसी कारण की आवश्यकता नहीं होती। परन्तु आपको जानकार आश्चर्य होगा कि प्रकृति ने कुछ ऐसे प्रलोभन दिए हैं जिनसे अपने जीवन साथी को प्यार करने से आपको कई फायदे भी हो सकते हैं।
जी हाँ, संभोग में चिकित्सा छुपी हुई है। यह औषधि की तरह काम करता है। यह छोटी मोटी बीमारियों को ठीक कर सकता है। यह कुछ बड़ी बीमारियों के उपचार में भी सहायक है।
तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? आइये पढ़ें कि यह किस प्रकार कुछ बीमारियों के लिए दवा की तरह काम करता है।

सर्दी ज़ुकाम से दिलाए छुटकारा
यह सर्दी खांसी को दूर करता है। संभोग करने से शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र में कुछ विशिष्ट प्रक्रिया उत्तेजित हो जाती है जो सर्दी पैदा करने वाले रोगाणुओं को नष्ट करती है।

माइग्रेन मिटाए
यदि आपका साथी सिरदर्द का बहाना बना रहा है तो उसे समझाएं कि संभोग से यह ठीक हो जाएगा। एक अध्ययन से पता चला है कि संभोग करने से सिरदर्द 29.5% तक कम हो जाता है।

आर्थराइटिस भी भगाए
संभोग में आपके शरीर में कई प्रकार की हलचल होती है। यह शरीर के जोड़ों के लिए एक अच्छा व्यायाम है। वर्तमान में, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महसूस किया कि आर्थराइटिस से ग्रसित व्यक्ति को संभोग से बहुत फायदा हो सकता है। इससे दर्द कम हो जाता है और सूजन भी कम होती है।

दांत की समस्याएं
किस करने से दांतों को गिरने से रोका जा सकता है। यहाँ तक कि ओरल सेक्स करने से सलाइवा स्त्रावित होता है जो प्लाक बनने से रोकता है।

हैंग ओवर उतारे
हैंग ओवर से आप सुबह के समय थकान, चिडचिडापन और भारीपन महसूस कर सकते हैं। परन्तु उस समय यदि आप संभोग करते हैं तो आपको अच्छा महसूस होता है। संभोग से ऑक्सीटोसिन और एंड्रोफिन्स हार्मोन्स स्त्रावित होते हैं। ये दोनों ही आपका मूड ठीक करते हैं। संभोग करने से आपकी मांसपेशियां भी उत्तेजित होती हैं।

ऐजिंग की समस्या से बचाए
चमकती त्वचा के लिए कुछ केमिकल्स ज़िम्मेदार होते हैं। वे तब स्त्रावित होते हैं जब आप संभोग करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यौन रूप से सक्रिय लोगों को अन्य लोगों की तुलना में बुढ़ापा देर से आता है। यह एक उत्तम एंटीऐजिंग उपचार है। संभोग से एक पदार्थ स्त्रावित होता है जो त्वचा के कोलेजन की रक्षा करता करता है। इसके अलावा यह आपके तनाव को भी कम करता है। इस प्रकार यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है।

डिप्रेशन भगाए
संभोग से एक केमिकल उत्पन्न होता है जो आपको शांत करता है जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं। यह डिप्रेशन को दूर करता है। यह मूड को अच्छा बनाता है। वास्तव में कुछ अध्ययनों के अनुसार सीमेन एंटीडिप्रेसंट (अवसादरोधी) की तरह काम करता है।

हार्ट से संबंधित समस्याएं
विशेषज्ञों के अनुसार संभोग हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह हृदय के लिए बहुत अच्छा व्यायाम है। यह जॉगिंग के लिए जाने के समान है। यदि आप सप्ताह में दो बार संभोग करते हैं तो आपको हार्ट अटैक आने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

तनाव
संभोग आपको शांत करता है, आपके टेंशन को दूर करता है और आपके तनाव को दूर करता है। यह आपकी दैनिक समस्याओं के लिए अच्छा उपचार है।

रचनात्मकता की समस्या
ऐसे लोग जो क्रिएटिव जॉब्स में हैं, वे कभी कभी ऐसी स्थिति में पहुँच जाते हैं जहाँ उन्हें कोई आइडिया नहीं आता। उनकी सोचने की प्रक्रिया रुक जाती है। यह वह समय होता है जब संभोग आपको सहायता करता है। रोमांस से क्रिएटिव एनर्जी मिलती है। अपने प्यारे साथी के साथ प्यार करने के बाद आपके अन्दर क्रिएटिव जूस बहने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











