Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इन इंडियन सेलेब्रिटीज ने किया है अंगदान करने का वादा
समाज में ऐसे लोगों की तादाद बढ़ भी रही है, जो दूसरों को भी जिंदगी जीते हुए देखने की चाह रखते हैं। यही चाह उन्हें अंगदान व देहदान की प्रेरणा देती है, ताकि उनके बाद भी लोग बेहतर जिंदगी जी सके।आपने कई बार सुना होगा कि अंगदान ही जीवनदान है।
लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गंभीरता से विचार किया है? कई इंडियन सेलेब्रिटी हैं जिन्होंने दूसरे लोगों की जान बचाने के लिए अपने अंगों को दान करने की घोषणा की है। किन-किन सेलेब्रिटी ने इस नेक काम में हिस्सा लिया है, चलिए जानते हैं-

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को उनकी सुंदर आंखों के लिए जाना जाता है। वो आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं और उन्होंने अपनी आंखें दान करने का वचन दिया है।

बाबा रामदेव
योग गुरु बाबा रामदेव ने भी अपने अंगों को दान करने का वादा किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अंगदान करने की अपील की है।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आर्मी ऑर्गन रिट्रीवल एंड ट्रांसप्लांटेशन ऑथोरिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने अंगों को दान करने का फैसला किया था।

अमिताभ बच्चन
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपनी आँखें दान करने की योजना बना कर अपने प्रशंसकों के लिए एक मिसाल कायम की है।

रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत को हमेशा से लोगों की मदद के लिए जाना जाता है। भला इस काम में वो कैसे पीछे रहते। उन्होंने आदित्य ज्योत आई डोनेशन अभियान में अपनी आंखें दान करने का वचन दिया।

आमिर खान
अभिनेता आमिर खान ने भी अपनी मृत्यु के बाद अपने अंगों को दान करने का वादा किया है। आमिर ने फिल्म 'शिप ऑफ थीसिस' में एक ब्लाइंड कैरक्टर को देखने के बाद यह फैसला किया।

गौतम गंभीर
भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपने अंगों को अपोलो ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट को दान करने की घोषणा की है। उन्होंने आम जनता से भी अपने अंगदान करने की अपील की है।

ऋषि कपूर
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी अपने अंगों को दान करने का वादा किया है। इसके अलावा उन्होंने आम जनता से भी इस नेक काम में हिस्सा लेने की अपील की है।

माधवन
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता आर माधवन ने भी दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी आंखें, दिल, फेफड़े, गुर्दे, अग्न्याशय और हड्डियां दान करने का वादा किया है।



Click it and Unblock the Notifications
