Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिए, किन कारणों से चेहरे पर निकल आती है डबल चिन
चेहरे में डबल चिन अक्सर मोटापे के कारण या फिर बुढापे के समय गले के नीचे की सतह झूल जाती है जिससे झुर्रिया बढ़ने लगती है जो बाद में डबल चिन का कारण बनती है।
शरीर में मोटापा शरीर पर जमा होने वाले फैट की वजह से होता है। जिससे शरीर का प्रत्येक अंग इसके संपर्क में आकर काफी बेकार दिखने लगता है इसी में से एक और समस्या है, शरीर के बढ़ते वजन के साथ गलें में डबल चीन का होना है जो चेहरे की सुंदरता को काफी फीका कर देता है।
चेहरे में डबल चीन अक्सर मोटापे के कारण या फिर बुढापे के समय गले के नीचे की सतह झूल जाती है जिससे झुर्रिया बढ़ने लगती है जो बाद में डबल चीन का कारण बनती है।
इसे छुपाने के लिये लड़किया कितना ही प्रयास कर लें इससे इतनी जल्दी छुटकारा पाना आसान नही होता। हम आपको कुछ ऐसी समस्याएं बता रहे हैं, जो चेहरे पर डबल चिन का कारण बन सकती हैं।

1) थाइरोइड
आप शायद पहले से जानते होंगे कि अगर आपका थायरॉयड ठीक काम नहीं कर रहा है, तो आपकी आइब्रो किनारे पर पतली हो सकती है। आपको यह भी पता होगा वजन बढ़ना हाइपोथायरायडिज्म का एक सामान्य सूचक है। लेकिन क्या यह जानते हैं कि आपके जबड़े के बढ़ने का भी यही कारण हो सकता है? यदि आपके जबड़े की हड्डी के नीचे स्थित क्षेत्र में त्वचा समय के साथ फैट से भर जाती है, तो आपको डबल चिन की समस्या हो सकती है। थायराइड के बढ़ने से गर्दन में भी सूजन आ सकती है। इससे आपको ऑटोइम्यूनिस समस्या हाशीमोटो थायरायराइटिस (या क्रोनिक लिम्फोसाइटैटिक थायरोराइटिटिस) या पिट्यूटरी ग्लैंड की समस्या हो सकती है।
2) कुशिंग सिंड्रोम
गोल चेहरा, ऊपरी शरीर का मोटापा और गर्दन में फैट जमा होने से डबल चिन होना कुशिंग सिंड्रोम का लक्षण है। इस सिंड्रोम के होने से लंबे समय तक कोर्टिसोल का अधिक उत्पादन होने लगता है जिसका परिणाम पिट्यूटरी एडेनोमा के रूप में दिखता है। अगर आप एडेनोमा से पीड़ित हैं, तो ट्यूमर को निकालने के लिए ड्रग्स या सर्जरी जरूरी हो सकती है।

3) साइनस इन्फेक्शन
क्रोनिक साइनसाइटिस लिम्फ नोड्स बढ़ने का कारण बन सकता है, जिससे आपके चेहरे और गर्दन पर थोड़ा मोटापा आ सकता है। इस तरह की पुरानी साइनसिसिस जो डबल चिन के लिए जिम्मेदार है उसमें एलर्जी रैनिटिस, अस्थमा, नाक की समस्याएं या स्यूनोसाइटिस शामिल हैं।
4) सलिवेरी ग्लैंड इन्फ्लमेशन
लार ग्रंथियों में इन्फेक्शन होने से जबड़े वाले हिस्से में सूजन हो सकती है, जिससे आपको डबल चिन हो सकता है. ओरल हाइजीन, लार की नली की समस्या, पानी में अपर्याप्त जल, पुरानी बीमारी और धूम्रपान इस सूजन के कुछ सामान्य कारण हैं।
क्या आपको इनमें से कोई समस्या है? अगर आपको संदेह है कि आपके डबल चिन की वजह इनमें से कोई समस्या है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके अलावा आप डबल चिन से राहत पाने के लिए जबड़े की कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
