Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन 6 तरह के रोगों से आराम दिलाने में मददगार है ब्रम्ह कमल का फूल
इस फूल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे आपका बुखार तुरंत ठीक हो सकता है। यह एक दम दवाई की तरह काम करती है।
आमतौर पर हिमालय की चोटियों में पाया जाने वाला फूल ब्रम्ह कमल हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। बहुत से लोग इस फूल के बारे में जानते ही नहीं हैं जब आपको इसके फायदों के बारे में पता चलेगा तो आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे।
उत्तराखंड की पहाड़ियों में यह फूल बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है और वहां के ग्रामीण लोग इसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप इस फूल को खिला हुआ देख लेते हैं तो आप काफी भाग्यशाली हैं। जून से सितम्बर के महीनों के बीच ही यह फूल खिलता है।
इस आर्टिकल में हम इस फूल से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

बुखार में राहत :
इस फूल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे आपका बुखार तुरंत ठीक हो सकता है। यह एक दम दवाई की तरह काम करती है। इसके लिए इस फूल का अर्क निकाल लें और एक बार में 50 एमएल का सेवन करें। दिन में दो बार इसका अर्क पीने से बुखार एकदम ठीक हो जाता है।

यूटीआई से राहत :
अगर आपके मूत्र मार्ग में संक्रमण है तो यह फूल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। महिलायें इस जूस के अर्क का इस्तेमाल यूटीआई इन्फेक्शन को दूर करने में कर सकती हैं।

लीवर इन्फेक्शन से राहत :
इस फूल में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जिस वजह से इसके सेवन से लीवर में होने वाले इन्फेक्शन में कमी आती है। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए इस फूल से तैयार सूप का रोजाना सेवन करें।

यौन संचारित रोगों से राहत :
आजकल के समय में अधिकांश पुरुष और महिलायें यौन संचारित रोगों से पीड़ित रहते हैं। अगर आप भी ऐसे किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो ब्रम्ह कमल फूल का सेवन करें इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।

भूख बढ़ाने में मददगार :
हालांकि इसका स्वाद कड़वा होता है लेकिन इसमें पोषक तत्वों की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि इसका रोजाना सेवन ज़रूर करना चाहिए। यह फूल आपकी भूख बढ़ाने में मदद करता है।

हड्डियों के दर्द और सर्दी-खांसी से राहत :
इस फूल की पत्तियां हड्डियों के दर्द से राहत दिलाने में बहुत मददगार हैं। इसके अलावा अगर आप अक्सर सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहते हैं तो इस फूल का सेवन करें। इसकी तासीर गर्म होती है जिस वजह से सर्दी-जुकाम से तुरंत राहत मिलती है।

खरोंच आने पर करें इस्तेमाल :
अगर शरीर पर कहीं छिल गया है या किसी चीज से खरोंच आ गयी है तो उस जगह पर इस फूल का रस लगायें। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिस वजह से तुरंत आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
