Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन बीमारियों से मेंहदी दिलाती है छुटकारा, आप भी जाने गुणकारी मेंहदी के फायदे
मेंहदी किसको पसंद नहीं होती, अपनी सुदंरता को बढ़ाने के लिए हम मेंहदी को हांथों और बालों में भी लगाते है। मेहंदी जिसे हिना भी कहते हैं, दक्षिण एशिया में प्रयोग किया जाने वाला शरीर को सजाने का एक साधन होता है।
लेकिन क्या आपको पता है इसके अलावा ये हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। जी हां आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने वाली ये मेंहदी आपकी इन बीमारियों के लिए भी रामबाण है। आइए जानते हैं मेंहदी के फायदे.....

गुर्दे के रोग के लिए मेंहदी है असरदार
लोगों को अक्सर गुर्दे के रोग से परेशान देखा गया है। यदि आपको भी ये समस्या है तो तो आधा लीटर पानी में पचास ग्राम मेहंदी के पत्तों को पीसकर डाल दें।
फिर इस पानी को उबाल लें और छानकर पिएं। ऐसा नियमित करने से आपको गुर्दे के रोग में आराम मिलेगा।

माइग्रेन की समस्या
इस भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई सिर दर्द जैसी समस्या से परेशान है। अगर आप भी माइग्रेन के दर्द से परेशान है तो सोने से पहले 200 ग्राम पानी में सौ ग्राम मेहंदी के पत्तों को कूटकर भिगों ले।
रात भर भीगने के बाद इसके पानी को छानकर निकाल ले और पी लें। इससे आपको माइग्रेन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

चर्म रोग
अगर आप किसी भी तरह के चर्म रोग से पीड़ित है तो मेंहदी के पेड़ की छाल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। मेंहदी के पेड़ की छाल को पीसकर काढा बना लें।
फिर इसको सेवन लगभग 1 महीने तक करें। ध्यान रहे जब तक आप इस प्रक्रिया को करें तब तक नहाने में साबुन का इस्तेमाल ना करें।

हाई ब्लड प्रेशर
हाई बीपी की समस्या इन दिनों किसी भी उम्र के लोगों को हो ही जाती है। आप मेंहदी के पत्तों को पीसकर अपने हाथों और तलवों पर लगाएं ये आपको हाई बीपी से मुक्त कर देगा।

जोड़ों के दर्द के लिए
घुटनों या जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर मेहंदी और अरंडी के पत्तों को बराबर मात्रा में पीस लें और इस मिश्रण को हल्का सा गर्म करके घुटनों पर लेप करें।इसको प्रक्रिया को कुछ देन करने से आपको काफी आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
