Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
टूथपिक का ना करे इस्तेमाल क्योंकि होते हैं उससे ये नुकसान
ऐसा बहुत बार होता है कि जब हम खाना खाते हैं और खाना हमारे दांतों के बीच में फस जाता है। फसे हुए खाने के टुकड़े को हटाने के लिए हम टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या टूथपिक का इस्तेमाल सही है? यह आप सब के दिमाग में आता होगा। लेकिन जब हमारे दांतों के बीच में खाना फस जाता है तो हम तुरंत टूथपिक से उसे हटा देते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक टूथपिक को इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। तो अगर आप टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज हम यह जाने की कोशिश करेंगे कि टूथपिक क्यों नुक्सान देह है।
जो टूथपिक आज हम इस्तेमाल करते हैं वह या तो प्लास्टिक की बनी होती है या फिर लकड़ी की। लंबे अरसे के अंतराल में जब हम टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं और धीरे धीर अपने दांतों की सफाई करते हैं तो इसमें कोई घबराने की बात नहीं है। लेकिन अगर कई बार टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं और बहुत ताकत लगा कर दाँतों और मसूड़ों को साफ़ करते हैं तो यह हमारे लिए नुक्सानदेह है। आइये जानते हैं ऐसे ही कई और कारण।

1. रगड़
जब आप बार बार अपने दाँतों और मसूड़ों से खाना साफ़ करते हैं, तो इसकी रगड़ से मसूड़ों से खून आने लगता है। अगर यह लंबे समय तक किया जाए तो इससे दाँतों को नुक्सान पहुँच सकता है।

2. मसूड़ों की बीमारी
कभी कभी टूथपिक का इस्तेमाल करने से कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन अगर यह रोज़ किया जाए तो इससे दाँतों को ही नहीं मसूड़ों को भी नुक्सान पहुचता है। और अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया तो मसूड़ों की बीमारी भी हो सकती है।

3. दाँतों के बीच में जगह
अगर टूथपिक का इस्तेमाल एक ही जगह बार बार किया जाए तो इससे दाँतों के बीच में खली जगह बनने लगती है। जिससे उस खाली जगह में ज्यादा खाना फसने लगता है। जिससे दाँतों में कैविटी होने लगती है।

4. इनैमल को नुकसान
कई बार टूथपिक को इस्तमाल करते वक़्त हम उसे चबाने लगते हैं, जो लकड़ी या प्लास्टिक की बनी होती है। इससे दांतों के इनैमल को नुक्सान पहुचता है।

5. दांत जड़ों को नुक्सान पहुँचना
टूथपिक के लगातार इस्तेमाल से मसूड़े अपने जगह से खुलने लगते हैं जिससे दांतों की जड़ें खुल जाती हैं। इससे दांतों की जड़ों को नुक्सान पहुँचता है और कई बार इसमे दर्द भी होता है।

6. वेनीर को ख़त्म कर देता है
अगर हम टूथपिक का रोज़ इस्तेमाल करते हैं तो वेनीर यानी चमक, जो दाँतों को कैविटी से बचाने के लिए इस्तेमाल की गयी होती हैं। उसे ख़त्म कर देता है।

7. सांस की बदबू
टूथपिक का इस्तेमाल हम दांतों के बीच में फसी गन्दगी को साफ़ करने के लिए करते हैं। लेकिन अगर यह खाना ज्यादा देर के लिए दाँतों के बीच में रह जाए और इसे टूथपिक से साफ़ किया जाए तो इससे मुँह से बदबू आने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
