Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करें ये 7 एक्सरसाइज
हाई ब्लड प्रेशर आज के समय की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बीमारी है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण किसी भी उम्र के लोग इस बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
इसके अलावा मोटापे के कारण भी आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और कुछ मामलों में लोग हार्ट अटैक के शिकार हो जाते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आज कल बाज़ार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं लेकिन इसके अलावा आप इसे एक्सरसाइज करके भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि वे रोजाना कम से कम 45 मिनट की एक्सरसाइज ज़रूर करें।

इस आर्टिकल में हम आपको बता रहें हैं कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को कौन कौन से एक्सरसाइज करने चाहिये।

टहलना :
रोजाना वाक करने की आदत डालें इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर कम होता है बल्कि शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। सुबह अपनी क्षमतानुसार तेज स्पीड से टहलें और रोजाना कम से कम 10-15 मिनट बिना रुके हुए टहलें। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या से राहत मिलती है।

जॉगिंग :
जॉगिंग करना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का सबसे आसान और पुराना तरीका है। रोजाना सुबह शाम जॉगिंग करने से दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अगर आप हाइपरटेंशन जैसी गंभार बीमारियों से पीड़ित हैं तो जॉगिंग करना आपके लिए वरदान जैसा साबित हो सकता है।

साइकिलिंग :
साइकिलिंग करना सबसे बढ़िया कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज मानी जाती है। जब आप पैडल मारते हुए अपने पैरों को ऊपर नीचे करते हैं तो पूरे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन के मरीजों को रोजाना कम से कम 20 मिनट साइकिलिंग करनी चाहिये।

स्विमिंग :
आप किसी भी उम्र में स्विमिंग सीख सकते हैं और यकीन मानिए वजन कम करने या खुद को फिट रखने के लिए यह सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। स्विमिंग करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और शरीर की बनावट भी बेहतर होती है। व्यस्क लोगों को रोजाना कुछ देर स्विमिंग ज़रूर करनी चाहिये इससे उनकी स्टेमिना भी बढ़ती है।

डांस :
आपको बता दें कि डांसिंग भी एक तरह की एरोबिक्स एक्सरसाइज है और इससे शरीर को कई फायदे भी हैं। डांस करने से स्ट्रेस में बहुत कमी आती है जिससे हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों में आराम मिलता है। उम्रदराज दोगों को भी अपनी क्षमता अनुसार डांस करना चाहिये जिससे उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

लो इम्पैक्ट एक्सरसाइज :
ऊपर बताये हुए सारे एक्सरसाइज के अलावा आप कुछ हल्के फुल्के एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। जैसे कि दिन में एक दो बार घर की सीढियां चढ़ें। इससे भी ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
