Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मछली पकड़ने गये एक शख्स का वजन अचानक 4 गुना बढ़ गया , जानिये क्या है पूरा मामला
किसी भी इंसान के लिए हर एक दिन एक जैसा नहीं होता है। ऐसे ही एक दिन एलेजनड्रो रैमोस मार्टनेज़ रोजाना की तरह मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गये लेकिन जैसे ही वो अंदर गये उनके साथ ऐसा हादसा हुआ कि वे इसे कभी भूल नहीं पायेंगे।
अचानक उनका वजन लगभग 4 गुना बढ़ गया और बाहों और सीने में तेज सूजन भी हो गयी। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
एलेजनड्रो पेशेवर मछुवारे हैं और वे पेरू में रहते हैं। वे रोजाना मछली पकड़ने के लिए समुद्र में डाइविंग करते हैं।

एक दिन जब वे ऐसे ही डाइविंग के लिए समुद्र में गये तो वे अचानक बहुत तेजी से समुद्र में काफी अंदर चले गये और फिर उनका वजन अचानक 31.7 किलो बढ़ गया और उनकी बाहें और सीना गुब्बारे की तरह फूल गया।
इस अवस्था को बेंड्स कहा जाता है और ऐसा तब होता है जब अचानक आपके शरीर में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ जाए। उस दिन जब वे समद्र में अंदर गये तो उनके शरीर में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ गयी और इसी वजह से वे इस बीमारी के शिकार हुए। इस अवस्था में शरीर में कई जगह बड़े बड़े बुलबुले निकल जाते हैं जो देखने में बहुत ही भयानक लगते हैं।

इस बीमारी के लक्षण : बेंड्स की समस्या होने पर शरीर में जगह जगह सूजन हो जाती है। खासतौर पर जोड़ों में सबसे ज्यादा सूजन होती है इसके अलावा चक्कर आना, शरीर में तेज खुजली और मिचली आना इसके प्रमुख लक्षण हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार या बीमारी तभी होती है जब आप बहुत तेजी से स्कूबा डाइविंग करते हुए समुद्र तल पर पहुंच जाते हैं।

इलाज : इसके इलाज के लिए उन्हें एक ख़ास चेंबर में रखा गया है और उनका ऑक्सीजन ट्रीटमेंट चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके शरीर से वे सिर्फ लगभग 30% नाइट्रोजन ही बाहर निकाल सकते हैं और ऐसे हालत में ऑपरेशन करना भी काफी मुश्किल भरा हो सकता है।

वर्तमान हालत : अभी भी उनकी हालत उतनी ठीक नहीं है और इस एक्सीडेंट की वजह से उनके पूरे शरीर में दर्द हो रहा है।
वे ठीक से चल फिर भी नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा वे पहले से ही हाइपरटेंशन के मरीज भी हैं जिस वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। हम सभी उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
