Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
यदि पेशाब से आती है बदबू? तो ये सब चीज़ें हैं कारण
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आपकी पेशाब से बदबू आती है? अगर नहीं किया तो, अब जरुर करें क्योंकि पेशाब के रंग और उसकी बदबू से कई सारी बीमारियों का पता चल सकता है।
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आपकी पेशाब से बदबू आती है? अगर नहीं किया तो, अब जरुर करें क्योंकि पेशाब के रंग और उसकी बदबू से कई सारी बीमारियों का पता चल सकता है।
हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ, पसीने और पेशाब के ज़रिये ही बाहर निकलते हैं। इसलिये जब भी आप पेशाब करते होंगे तब उसमें से बदबू जरुर आती होगी? इससे आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पता लगा सकते हैं।
अगर पेशाब की गंध अमोनिया जैसी है तब आप डीहाइड्रेट हैं यानी की आपके शरीर में पानी की कमी है। अगर पेशाब से बदबू आती है तो समझें कि मूत्राशय में संक्रमण है।
पेशाब की बदबू को बिल्कुल भी इगनोर ना करें क्योंकि यह किसी गंभीर इंफेक्शन या बीमारी का संकेत हो सकता है। अब आइये जानते हैं कि पेशाब से बदबू आने का क्या कारण है? यदि पेशाब से आती है बदबू? तो ये सब चीज़ें हकारण

मधुमेह
अगर आपकी पेशाब गाढी होने के साथ उसमें कसीली बदबू आने लगे तो, मधुमेह के लिये टेस्ट कराना चाहिये। पेशाब में अत्यधिक ब्लड शुगर होने की वजह से ऐसा हो सकता है।

अत्यधिक मल्टीविटामिन्स का सेवन करना
अगर आपकी पेशाब में दवाई की बदबू आती है तो हो सकता है कि कि आप बहुत ज्यादा मल्टीविटामिन्स का सेवन कर रहे हों। इसके लिये आप अपने डॉक्टर को बोल कर दवाइयां कम करवा सकते हैं।

डीहाइड्रेशन
अगर शरीर में पानी की कमी है तो भी पेशाब से बदबू आने लगती है।

माइक्रोबियल इंफेक्शन
अगर आप बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन से पीडित हैं तो वह इंफेक्शन पैदा करने वाला जीवाणु आपके पेशाब में आ सकता है जिससे पेशाब में गंध आ सकती है।

पेशाब को ज्यादा देर तक रोकना
अगर आपको ज्यादा देर तक पेशाब रोकने की आदत है तो, ब्लैडर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इससे पेशाब से बदबू भी आती है।

कुछ तरह की सब्जियों के सेवन से होता है ऐसा
यदि आप प्याज, लहसुन, अस्परैगस या शलजम आदि नियमित खाते हैं तो भी पेशाब से बदबू आ सकती है।

UTI
अगर आप यूटीआई से पीडित हैं, तो आपके पेशाब से बदबू आ सकती है क्योंकि यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है। यह आपके गुप्तांगो को प्रभावित कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
