Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानलेवा साबित हो सकते हैं खराब ब्लड सर्कुलेशन के ये संकेत
ब्लड सर्कुलेशन में अगर कोई परेशानी आती है तो शरीर के दूसरे भागों में इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
ब्लड सर्कुलेशन में अगर कोई परेशानी आती है तो इस वजह से शरीर के दूसरे भागों में इसका प्रभाव देखने को मिलता है। अगर समय पर इसका सही इलाज नहीं करवाया गया तो शरीर के महत्वपूर्ण अंग जैसे हृदय, मस्तिष्क, और गुर्दों में परेशानी आ सकती है।
कमज़ोर ब्लड सर्कुलेशन से एथेरोस्क्लेरोसिस और धमनी रोग भी हो सकता हैं। इसके साथ मोटापा, खून के थक्के, हृदय रोग या मधुमेह भी हो सकता है।
इसलिए इन संकेतों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर इसे लंबे समय तक अनदेखा किया जाए तो इससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
आज इस आर्टिकल में खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण जानने की कोशिश करेंगे। अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत अपने अंदर दिखते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें।
कमज़ोर रक्त परिसंचरण से रक्त वहिको में प्लैक जम जाता है जिससे धमनियां सिकुड़ जाती हैं। आइये जानते हैं कमज़ोर रक्त परिसंचरण के कुछ लक्षण

1. हाथ और पैर सुन्न हो जाना
शरीर के कुछ हिस्से सुन्न पड़ जाना, खास कर हाथ-पैर। यह ये दिखता है कि शरीर में रक्त परिसंचरण कमज़ोर है।

2. हाथ पैर में सूजन होना
रक्त परिसंचरण की वजह से पैरों में लंबे समय तक सूजन रहती है। अगर इसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया तो पैरों में अल्सर भी हो सकता है।

3. लगातार थकान होना
ख़राब रक्त परिसंचरण की वजह से शरीर के कुछ अंग सामान्य रूप से काम नहीं कर पाते हैं जिससे मांसपेशियों में पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुच पाते हैं।

4. हाथ और पैर ठन्डे पड़ना
जब रक्त परिसंचरण ख़राब होता है तो शरीर के तापमान सामान्य नहीं रहता है जिसकी वजह हाथ और पैर ठंडे होने लगते हैं।

5. वैरिकोज नसें
ख़राब रक्त परिसंचरण होने की वजह से नसों पर दबाव पड़ता है जिससे उनमें सूजन और नसे दिखने लगती है।

6. कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली
कमज़ोर रक्त परिसंचरण की वजह से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है। जिससे शरीर में संक्रमण से लड़ने शक्ति नहीं रहती है।

7. इरेक्टाइल डिसफंक्शन
अगर रक्त का प्रवाह प्रजनन अंग में कम हो, तो इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो जाता है। इसे आथ्रोक्लेरॉसिस से भी जोड़ा जा सकता है।

8. अचानक बालों का झड़ना
कमज़ोर रक्त परिसंचरण के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है बालों का झड़ना। जब बालों को पर्याप्त विटामिन और पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो बाल पतले हो कर गिरने लगते हैं।

9. छाती में भारीपन
खराब रक्त परिसंचरण से छाती में भारीपन होने लगता है। इसे एंजाइना पेक्टोरिस के नाम से जाना जाता है। जब किसी व्यक्ति के हृदय में रक्त का प्रवाह ठीक नहीं होता है तो उसे छाती में भारीपन महसूस होने लगता है।

10 त्वचा का रंग बिगाड़ना
रक्त में ऑक्सीजन कमी या रक्त परिसंचरण की कमज़ोरी से त्वचा का रंग ख़राब हो जाता है। इसमें त्वचा का रंग नीला पड़ जाता है साथ ही आखों के चारो तरफ की त्वचा का रंग नीला हो जाता है। यह भी शरीर में कमजोर रक्त परिसंचरण के लक्षणों में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications
