Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गारंटी के साथ कब्ज़ को दूर भगा दे ये घरेलू नुस्खा
क्या आपको मल त्याग करने में तकलीफ होती है? यदि हाँ, तो यहाँ एक उत्तम घरेलू उपचार बताया गया है जो कब्ज़ से आराम दिलाता है और कब्ज़ को कम करता है।
क्या आपको मल त्याग करने में तकलीफ होती है? यदि हाँ, तो यहाँ एक उत्तम घरेलू उपचार बताया गया है जो कब्ज़ से आराम दिलाता है और कब्ज़ को कम करता है।
हर दिन सुबह इंतज़ार करना, मल त्याग करने के लिए प्रयत्न करना, इसके कारण आप काम पर या स्कूल जाने के लिए लेट हो सकते हैं। यहाँ यह बताना ज़रूरी नहीं है कि इसके कारण आप दिन भर असुविधा महसूस करते हैं।

अत: कब्ज़ एक बीमारी है जो आपके दैनिक कार्यों में बाधा बनती है। इसके कारण आपको बहुत असुविधा होती है। कब्ज़ तब होती है जब आपका मल कड़ा हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप मल त्याग करने में बहुत परेशानी होती है।
कब्ज़ के कई कारण हो सकते हैं जैसे डिहाईड्रेशन, कम आहार, एसिडिटी, अपचन, अक्रिय जीवनशैली, तनाव, कुछ दवाईयां, कोलोन कैंसर, पाइल्स आदि।
कब्ज़ के कुछ लक्षणों में मल त्याग में समस्या आना, पेट दर्द, गैसट्राईटिस, पेट में सूजन, गुदा में दर्द, मितली, उल्टी आदि शामिल हैं। कई लोग कब्ज़ से राहत पाने के लिए नुकसानदायक लेक्सेटिव लेते हैं। अत: यहाँ कब्ज़ को कम करने के लिए एक घरेलू उपचार बताया गया है।
आवश्यक सामग्री:
• चिया सीड्स - 2 टीस्पून
• शहद - 1 टीस्पून
यदि नियमित तौर पर लिया जाए तो यह प्राकृतिक उपचार कब्ज़ पर बहुत प्रभावी होता है।
इस उपचार के साथ साथ कब्ज़ कम करने के लिए आपको फाइबर युक्त आहार लेना चाहिए और नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। चिया सीड्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आँतों में उपस्थित व्यर्थ पदार्थों को बाहर निकालता है और कब्ज़ को कम करता है। शहद में कुछ विशेष एंजाइम पाए जाते हैं जो आपकी आँतों को लुब्रिकेट करते हैं ताकि आप आसानी से मल त्याग कर सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
