Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
खूबसूरत मुस्कान के लिए अपनाए ये 7 घरेलू उपाय
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आपके दांतों को चमकाने के लिए हल्दी और तुलसी है मददगार।
आप चाहे जितने भी खूबसूरत दिखते हो लेकिन आपके पीले और बदरंग दांत आपकी सारी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। जिसकी वजह से आपके अंदर अक्सर आत्मविश्वास की कमी सी झलकने लगती है और खुल कर लोगों के सामने नहीं मुस्कुराते। आपको बता दें कि सही ढंग से केयर न करने या प्लाक जमने के कारण दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा, खाने की कुछ चीजों के लगातार उपयोग, बढ़ती उम्र या ज्यादा दवाइयों का सेवन भी दांतों के पीलेपन के कारण हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे की किस तरह कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप दांतों के पीलेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

1- हल्दी है आपकी समस्या का समाधान
चुटकी भर हल्दी को अपने ब्रश पर डाल कर उससे दांतों पर ब्रश करें। इसके बाद पानी से साफ कर लें। फिर रोजाना की तरह टूथपेस्ट से दांतों को साफ कर लें। इस उपाय को एक ही बार अपनाने से आपके दांतों का जिद्दी पीलापन कम होना शुरू हो जाता है।

2- बेकिंग सोडा़ और नींबू का रस
एक चम्मच बेकिंग सोडा को नींबू के रस में मिक्स कर के एक पेस्ट बना लें । और ब्रश की मदद से इसे दांतों पर लगाएं। इस पेस्ट को दांतों पर 2 से 3 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर दांतों को पानी से साफ कर लें। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि ज्यादा देर तक इसे दांतों पर न छोड़ा जाए।

3- सेब का सिरका है फायदेमंद
आधा चम्मच सेब का सिरका लेकर एक कप पानी में उसे मिक्स कर लें। ब्रश करने के बाद इस पानी से अच्छे से कुल्ला करें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार करने से आपके दांत साफ हो जाएंगे।

4- केला बनाएगा आपके दांत चमकदार
सबसे पहले केले को पीस लें और इसके पेस्ट से दांतों को रोज 1 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद दांतों को ब्रश करें। रोजाना ये उपाय करने से धीरे-धीरे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा।

5- नारियल का तेल
आप अपनी उंगलियों की मदद से नारियल के तेल को दांतों पर रगड़ें। फिर इसे पानी से साफ कर लें और इसके बाद ब्रश करने से दांतों का पीलापन साफ हो सकता है।

6- संतरे का छिलका
संतरे का छिलका हमारी स्किन के साथ दांतों की सेहत के लिए और उनको चमाकने में भी मदद करता है। इसलिए संतरे के छिलकों को सुखाकर उन्हें मिक्सी में पीस लें और फिर उसे दांतों पर रगड़ें। इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार अपनाने से ही दांत साफ लगने लगते हैं।

7- तुलसी है असरदार नुस्खा
तुलसी में दांतों का पीलपन दूर करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। साथ ही, तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
