Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
ऐसे जानें कि आपको स्लीपिंग पिल्स की लत लग रही है
अध्ययनों के अनुसार, नींद की गोलियों का सेवन, स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक होता है। इसके कई साइड इफेक्ट होते हैं जो कि लम्बे समय के लिए मस्तिष्क पर प्रभाव छोड़ देते हैं साथ ही दिमाग की क्रियाविधि
अध्ययनों के अनुसार, नींद की गोलियों का सेवन, स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक होता है। इसके कई साइड इफेक्ट होते हैं जो कि लम्बे समय के लिए मस्तिष्क पर प्रभाव छोड़ देते हैं साथ ही दिमाग की क्रियाविधि को भी कम कर देते हैं।
अगर आप लम्बे समय से नींद की गोलियों का सेवन करते हैं तो आपकी बॉडी की फंक्शनिंग बिल्कुल बदल जाएगी और उस पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
इसके बाद, अगर आप बिना गोलियों के सोना चाहेंगे तो आपको नींद भी नहीं आएगी और कई अन्य समस्याएं भी होंगी। आइए जानते हैं कि नींद की गोलियों लती लोगों के लिए कौन से 8 चेतावनी संकेत हैं जो उनके लिए हानिकारक हैं:

1. दवा से पीछा न छुड़वा पाना-
नींद की गोलियों की लत लग जाने के बाद उससे विड्रा करना बहुत मुश्किल होता है। उसके बाद, तनाव, हार्ट रेट का बढ़ना और चिड़चिड़ाहट आदि समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

2. खुराक का बढ़ना-
अगर आप अभी एक गोली लेकर सोते हैं तो कुछ समय बाद उसका असर कम हो जाएगा और आपको दो गोलियों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में ये बहुत ही घातक संकेत है।

3. रूचि न रहना-
नींद की गोलियों का सेवन करने वालों की इच्छाएं समाप्त सी हो जाती हैं। वो सिर्फ जीवन जीते हैं उनमें कोई रूचि नहीं रह जाती है।

4. ड्रग्स को लेकर ऑब्सेशन -
जो लोग नींद की दवाओं का सेवन करते हैं उनमें ड्रग्स व अन्य नशीली औषधियों को लेकर क्रेज हो जाता है और वो उसकी ओर अग्रसर हो जाते हैं।

5. सुसाइड का खतरा बढ़ना-
नींद की गोलियों का सेवन करने वालों में सबसे ज्यादा सुसाइड का खतरा होता है क्योंकि वो मानसिक रूप से कहीं न कहीं परेशान होते हैं।

6. दवा छोड़ने में विफल होना-
नींद की दवा के लती लोगों को इसे छोड़ने में पसीने छुट जाते हैं और वो लगभग इसमें विफल ही रहते हैं। इससे उनमें तनाव और ज्यादा बढ़ता है।

7. एक से ज्यादा डॉक्टर्स के पास जाना-
नींद की दवाओं के लती लोग, कई बार एक डॉक्टर से संतुष्ट न होने कई डॉक्टर्स के पास निदान के लिए जाना पसंद करते हैं ताकि वो उन्हें नींद की गोलियों का सेवन करने को कहें और ज्यादा डोज़ दें।



Click it and Unblock the Notifications
