Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
जानें, गुड़ी पड़वा में नीम और गुड़ क्यों खाया जाता है?
असल में नीम और गुड़ में बहुत सारे हेल्दी गुण होते हैं जो शरीर में सौदंर्य लाभ पहुंचाने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाते हैं।
उगादी और गुडी पड़वा भारत के कई राज्यों में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गुड़ी बनाकर घर के बाहर लगाया जाता है और श्रीखंड और पुरी खाया जाता है जबकि भारत के दक्षिण प्रांत में इस दिन को उगादी के तौर पर मनाया जाता है। लेकिन दोनों प्रांतों में एक समानता यह है कि लोग नीम और गुड़ ज़रूर खाते हैं।
क्या आपने यह सोचा है कि यह प्रथा क्यों है? वैसे तो पूर्वजों के समय से नीम-गुड़ खाने की प्रथा चली आ रही है, डॉक्टर भी मानते है कि गुड और नीम खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है।
इस मौके पर इन क्षेत्र विशेष में भी नीम और शक्कर या गुड़ का प्रसाद मिलता है। दरअसल चैत्र माह से मौसम में काफी बदलाव आता है। साथ ही कई मौसमी बीमारियां होने के अंदेशा लगा रहता है। लोगों के मत के अनुसार गुड़ और नीम खुशी और दुख का प्रतीक होता है। लेकिन असल में नीम और गुड़ में बहुत सारे हेल्दी गुण होते हैं जो शरीर में सौदंर्य लाभ पहुंचाने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाते हैं।

नीम के फायदे
गर्मी के मौसम के आते ही कई तरह की त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका बढ़ जाती है, नीम इसके संभावना को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा नीम में मौजूद एंटी बैक्टिरियल गुण शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरस्त रखने के साथ डाइबिटिज के खतरे को टालता है।
नीम शरीर को गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचाए रखता है, इसके अलावा यह फैट बर्न करने के साथ और चेहरे में मुहांसे और खुजली से निजात दिलाता है। और नीम के पानी से स्नान करने से खुजली और फोडे़ फुंसियों नहीं होती है। और अगर नीम का लेप बालों के जड़ों में लगाया जाए तो ड्रेंडफ की समस्या भी कम हो जाती है।

गुड़ में है चमत्कारी गुण
गुड़ तो चीनी का सबसे हेल्दी विकल्प होता है। सिर्फ इस अवसंर पर ही नहीं पूरे साल इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत तरह से लाभ पहुंचता है। गुड़ खाने से भी इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। गुड़ खाने से एसिडिटी होने की संभावना कम होती है।
गुड़ में मिनरल, कार्बोहाइड्रेड और जो पौष्टिक तत्व होते हैं, वे मौसम के बदलने के कारण श्वसन संबंधी कई प्रकार के रोग होते हैं उससे लड़ने में मदद करता है। साथ ही यह संतुलित आहार के वर्ग में आता है। इसलिए गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य के साथ सौन्दर्य के क्षेत्र में भी बहुत लाभ मिलता है।
क्योंकि गुड़ में जो फाइबर होता है वह पेट को साफ रखने में मदद करता है जिससे त्वचा में निखार आता है। अतः नीम और गुड़ खायें और निरोग होने की दिशा में अपना कदम बढ़ायें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications