Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
इन टिप्स के जरिए डाले जल्दी उठने की आदत
जल्दी उठने के कई सारे फायदे होते है न सिर्फ आप फिट रहते है बल्कि आप मानसिक रुप से एक्टिव रहते हैं।
एक कहावत है कि जो सोवत है वो खोवत है और जागत है वो पावत है। सच मानिए बड़े बुर्जग सही बोल गए है। जल्दी उठने के कई सारे फायदे होते है न सिर्फ आप फिट रहते है बल्कि आप मानसिक रुप से एक्टिव रहते हैं।
जल्दी उठने से आप पूरे दिन के लिए एक्टिविटिज प्लान सकते हैं। दिन पहले से ज्यादा बड़ा लगता है आप वर्कआउट से लेकर दूसरे हाउसहोल्ड वर्क के लिए समय दे सकते हैं।
हिंदू शास्त्रों में भी यह बात कही गई है जो औरतें सूर्योदय से पूर्व उठ जाती है वो गुणवती होने के साथ ही रुपवती भी होती है। जल्दी उठने के कई साइंटिफिक बेनिफिट्स भी है। अगर आपको सुबह जल्दी उठने में दिक्कत होती है तो आइए हम यहां कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं जिसे अपनाकर आप जल्दी उठ सकते हैं।

1.
सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म सेट करें ये हालांकि ज्यादात्तर लोग करते है। लेकिन फिर भी नहीं उठते हैं, लेकिन यहां से आदत डालें।

2.
एक प्लान बानिए कि, सुबह जल्दी उठकर आप क्या-क्या करेंगे, इससे आपको जल्दी उठने के लिए एक मोटिवेशन मिलेगा जैसे बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है या जॉगिंग के लिए जाना है।

3.
अगर आप निश्चित समय के 10 या 15 मिनट पहले या बाद में जगते है तो वापस न सो जाएं जल्दी उठे, जो प्लान सेट किए है उसमें जुट जाएं।

4.
अगर आपको अभी अलार्म क्लॉक सेट करने के बाद उठने में समस्या आ रही है तो एक काम कीजीए घर के सदस्यों और फ्रैंड्स को उठाने के लिए कहिए।

5.
रात को सोने का समय तय करें और सुबह उठने का समय तय करें, एक पर्याप्त नींद लेने के बाद आपकी आंखे खुद ही खुल जाएंगी। जल्दी उठने से आप खुश रहते हैं।

6.
आप पर्याप्त नींद लें ताकि आप रिफ्रेश महसूस कर सकें, रोज करीब 7-8 घंटे की नींद लेना ठीक माना जाता है ऐसा करके आपको सुबह जल्दी उठने में समस्या नहीं होगी।

7.
सुबह जल्दी उठना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदे मंद है शोध से पता चलता है कि सुबह जल्दी उठने वाले आम तौर पर अधिक सक्रिय और अधिक उत्पादक होते हैं। इसके अलावा सुबह जल्दी उठने वाले लोग वादेर तक जगने वालों की तुलना में जीवन में ज्यादा खुश रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
