Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अलग अलग चीजों की भूख से समझें आप हैं किस बीमारी के शिकार
भूख इस बात का संकेत होता है कि अब हमारे शरीर को और उर्जा की ज़रूरत है और उसके लिए शरीर को कुछ भोजन सामग्री चाहिये। सही समय पर भूख लगना एक सामान्य बात है लेकिन अगर आपको हर थोड़ी देर के बाद भूख लग जाती है तो हो सकता है ये किसी अंदुरुनी बीमारी के कारण हो रहा हो।


बार बार भूख लगने के कारण लोग कुछ भी अनहेल्दी फैट वाली चीजं या जंक फ़ूड का सेवन करने लगते हैं। ऐसी चीजों के सेवन से शरीर का मोटापा बढ़ने लगता है और कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप बार बार भूख लगने की समस्या से परेशान हैं तो उसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

माइग्रेन :
माइग्रेन के पहले स्टेज में भी लोगों को अधिक भूख लगने की समस्या होती है। खासतौर पर ऐसे में मरीजों का मन चॉकलेट खाने का ज्यादा करता है। अगर आप भी ऐसा कुछ महसूस कर रहे हैं तो अपना चेकअप करवा लें।

डायबिटीज :
अगर भूख के साथ साथ आपको बार बार प्यास लगती है और गला सूखने लगता है तो समझ लें कि आपका ब्लड शुगर लेवल परिवर्तित हो रहा है। ऐसे हालत में शरीर ग्लूकोज की अतिरिक्त मात्रा को मूत्र के रूप में बाहर निकालने लगता है जिससे बार बार पेशाब लगती है और शरीर में पानी की कमी होने लगती है।

आयरन की कमी :
अगर आपको बार बार आइस क्यूब या ठंडी चीजें खाने का मन करे तो समझ लें कि शरीर में आयरन की कमी हो गयी है। ऐसे में बिना देरी किये डॉक्टर से अपनी जाँच करवाएं।

डिहाइड्रेशन :
बार बार चिप्स खाने का मन करना यह दर्शाता है कि आप डिहाइड्रेशन के शिकार हैं। जब शरीर में तरल और इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ जाता है तो आपको नमकीन खाने का मन करता है। इसलिए इसे अनदेखा न करें।

नींद से जुड़ी बीमारियां :
अगर आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं हो रही है तो इससे भी ज्यादा भूख लगने की समस्या होने लगती है और ऐसी हालत में खासतौर पर जंक फ़ूड खाने का मन करता है।

एक ही चीज को बार बार खाना :
अगर आपको बार बार एक ही चीज खाने का मन कर रहा है तो यह दर्शाता है कि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है।



Click it and Unblock the Notifications











