Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें, नहाने का सही समय क्या है? दिन या रात?
नहाने का सही समय क्या है? सुबह, शाम या रात? इसमें कोई शक नहीं है कि अधिकतर लोग सुबह के समय नहाना पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोग शाम को भी नहाना पसंद करते हैं।
कुछ लोग सुबह नहाने के बाद अच्छा महसूस करते हैं और वो पूरे दिन फ्रेश रहते हैं जबकि कुछ लोग शाम को नहाकर अच्छा महसूस करते हैं क्योंकि इससे उन्हें अच्छी नींद आती है।
लेकिन सवाल यह है कि नहाने का सबसे अच्छा समय क्या है? दूसरा सवाल कि नहाने के लिए वाकई कोई सही समय है? चलिए जानते हैं इन सवालों के जवाब।


कब नहाना चाहिए?
यह आपके पूरे दिन पूरे किए जाने वाले काम पर निर्भर करता है। अगर आपका काम ऐसा है जिससे आपके कपड़े और आपका शरीर मैला हो जाता है, तो आप शाम को क्यों नहीं नहा सकते? जाहिर है अगर आपके काम में यह सब शामिल नहीं है, तो आप स्पष्ट रूप से सुबह नहाना पसंद करेंगे।

पसीना आने पर क्या करते हैं?
अगर आपको दिन में खूब पसीना आता है, तो जाहिर है आप घर पहुंचते ही नहाना पसंद करेंगे। भले ही सुबह, दोपहर या शाम हो, यदि आपको अधिक पसीना आता है, तो आप सबसे पहले नहाना ही पसंद करेंगे।

रात को कब नहाना है?
यदि आपका दिन बहुत सक्रिय है या पसीने से भरपूर रहा, तो आपको सोने से पहले अपने शरीर को साफ करना चाहिए। नहाने से त्वचा की गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद मिलती है।

ठंडे पानी से नहाएं या गर्म पानी से?
यदि आप सुबह नहाना पसंद करते हैं, तो ठंडे पानी बेहतर है क्योंकि ये आपको काम के लिए तैयार करने में मदद करता है। यदि आप रात को नहाना पसंद करते हैं तो गर्म पानी बेहतर होता है क्योंकि इससे आपको अच्छी नींद आती है।

रात को नहाने से क्या होता है?
एक अध्ययन का दावा है कि रात को नहाने से अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। यदि आप अनिद्रा से पीड़ित हैं, तो आपको शाम को गर्म पानी से नहाना चाहिए।

क्या सुबह और शाम को दोनों समय नहाया जा सकता है?
ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा प्राकृतिक तेल खो सकती है। अगर आप दिन में दो बार नहाते हैं तो यह बहुत शुष्क हो सकता है। अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है या आपके क्षेत्र में मौसम बहुत उमस भरा है, तो आप डॉक्टर की सलाह के बाद दिन में दो बार नहा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
