Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
जानिए मॉल में पब्लिक हैंड ड्रायर का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए
आप 3 के हों या 30 के, जब भी खाने की टेबल पर बैठते हैं, तो तुम्हारी मां ने जरूर पूछा होगा कि आपने हाथ धोए या नहीं? वास्तव में हाथ धोना एक सही बात है।
चूंकि वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि 80 फीसदी संक्रमण हाथों के माध्यम से प्रेषित होते हैं। लेकिन हाथों को धोने का मतलब है कि आपको उन्हें बाद में सूखना भी चाहिए।
जब आप घर पर होते हैं, तो तौलिया का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन फैंसी रेस्टोरेंट या मॉल में हैंड ड्रायर का उपयोग करते होंगे। हाथ सूखाने के लिए यह तरीके स्वच्छ लगते हैं, लेकिन है नहीं।

पब्लिक हैंड ड्रायर क्यों अस्वस्थ हैं?
शेल्डन कूपर ने द बिग बैंग थ्योरी में कहा है कि गर्म हवा के थपेड़े इनक्यूबेटर हैं और जीवाणु और महामारी फैलाने वाले हैं। आपके हाथों को धोने के बाद भी आपके हाथों पर कुछ बैक्टीरिया रहते हैं।
जब आप एक टिश्यू से अपने हाथों को पोंछते हैं, तो कुछ रोगाणु टिश्यू पर चिपक जाते हैं, जो फिर डस्टबिन में जाते हैं लेकिन एक हैंड ड्रायर से कीटाणु हवा में जाते हैं और हैंड ड्रायर पर भी चिपक जाते हैं। जब अगला व्यक्ति हैंड ड्रायर का उपयोग करता है, तो उस रोगाणु को अपने हाथों में स्थानांतरित कर लेता है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि एयर ड्रायर के आसपास हवा में बैक्टीरिया की संख्या नियमित हवा की तुलना में 4।5 गुना अधिक थी और टिश्यू के चारों ओर हवा की तुलना में 27 गुना अधिक थी
हाथों को साफ रखने के लिए सुरक्षित तरीके
अपने हाथों को साफ रखने का सबसे सुरक्षित तरीका उन्हें साबुन और पानी से धोना है औ उन्हें सूखाने के लिए पेपर नैपकिन का उपयोग करें।
हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि यदि आपके पास साबुन और पानी नहीं है, तो अगला सबसे अच्छा विकल्प एक हैंड सैनीटीजर का उपयोग करना है जिसमें न्यूनतम 60 फ़ीसदी अल्कोहल है।
इससे गंदगी और जमी हुई चीजों से छुटकारा नहीं पाया जा सकता लेकिन ये पूरी तरह से कीटाणुओं को खत्म कर सकते हैं।

हमारी सलाह
जाहिर है अब आप जानते हैं कि हैंड ड्रायर के बजाय नैपकिन का प्रयोग करके रोगाणुओं के जोखिम में कमी आएगी, तो आप सोचें कि एंटी-बैक्टीरियल साबुन का उपयोग करने से आपके जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।
हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि जीवाणुरोधी साबुन नियमित साबुन से अधिक प्रभावी होते हैं। वास्तव में, कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि जीवाणुरोधी साबुन (जैसे ट्रिकलोसन और ट्रिकलोकार्बन) में कुछ अवयव लंबे समय तक सुरक्षित नहीं हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
