Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2017 : शरीर की गर्मी को कम करने के 8 तरीके
इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आज हम बताएंगे कि गर्मी में खुद को किस तरह से आप ठंडा रख कर बॉडी हीट से बचा सकते हैं।
शरीर की गर्मी के कई कारण होते हैं। बहुत अधिक तापमान वाले स्थान पर रहने पर हीट वेव्स के संपर्क में आना कोई असामान्य बात नहीं है।
जब लोग डिहाईड्रेशन से बचने के लिए उचित सावधानियां नहीं बरतते हैं तो इसके कारण हीट स्ट्रोक जैसी घटक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
इस स्थिति में लोग अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाते और बुखार अनियंत्रित तरीके से बढ़ता रहता है। यदि प्रारंभिक स्तर पर इसका इलाज नहीं किया गया तो यह जीवन के लिए घातक हो सकता है।
बहुत अधिक गर्म और मसालेदार खाना खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। तो ऐसे लोग जो ऑयली और तले हुए पदार्थ खाते हैं उन्हें सावधान रहना चाहिए।
आयुर्वेद में बताया गया है किन पदार्थों की प्रकृति गरम होती है और कौन से पदार्थ ठंडक पहुंचाते हैं। अत: नट्स का उपयोग नहीं करना चाहिए।

1. ठंडे पानी का उपयोग करें
कमरे के तापमान को अतिरक्त रूप से कम रखकर और ठंडे पानी के उपयोग से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। आप ठंडे पानी का सेवन कर सकते हैं या ठंडे पानी से भरी हुई बाल्टी में अपने पैर डुबो कर रख सकते हैं। इस प्रकार आप अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित रख सकते हैं।

2. नारियल का पानी
नारियल पानी शरीर को दो तरह से लाभ पहुंचाता है। यह तरल रूप में होता है और इसलिए यह पानी की तरह ही एक पेय है। दूसरा इसमें विटामिन्स और मिनरल्स (खनिज) प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।

3. पेपरमिंट और मिंट
जैसा कि हम सब जानते हैं कि मिंट और पुदीने की पत्तियों में ठंडक पहुंचाने का गुण होता है। इसे किसी भी पेय में मिलाया जा सकता है जैसे लेमोनेड आदि और यह उपयुक्त प्रभाव दिखाता है।

4. फल और सब्जियां
स्वास्थ्य प्रचार करने वाले सभी प्रचारक विभिन्न फल सब्जियों जैसे करेला, खीरा, तोरई, तरबूज़ आदि खाने की सलाह देते हैं। इन सभी में पानी और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। परन्तु तरबूज का सेवन दिन के पहले आधे समय में करना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शाम के बाद इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

5. शहद के साथ दूध पीना
ठंडे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से ठंडक मिलती है।

6. चन्दन
यह कई रूपों में उपलब्ध होता जैसे साबुन या पाउडर। इसे शरीर पर लगाने या रगड़ने से ठंडक मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए नियमित तौर पर इसका उपयोग करना चाहिए।

7. अनार का रस
इसे बादाम के तेल के साथ मिलाकर नियमित तौर पर इसका उपयोग किया जा सकता है। शरीर के तापमान को कम करने के लिए यह एक उत्तम उपचार है और सभी उम्र के लोग इसका उपयोग कर सकते हैं।

8. विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ
शरीर के अन्दर और बाहर की गर्मी को दूर करने के लिए यह एक अच्छा उपचार है। गर्मियों के दिनों में संतरा, नीबू, अंगूर आदि का प्रयोग प्रतिदिन करें।



Click it and Unblock the Notifications
