Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
अडल्ट फिल्म देखने में सबसे अव्वल है इंडिया, जाने इसके 7 बड़े नुकसान
अडल्ट फिल्म यानी की पोर्न देखने की आदत आज कल काफी लोंगो में आ गई है। कॉलेज के छात्र - छात्राओं से लेकर ऑफिस तक जाने वाले लोग इससे अपना मन हलका करने लगे हैं। विश्व का हर युवा पोर्न फिल्में कभी ना कभी जरूर देखता है। क्या आप जानते हैं कि भारत पिछले दो-तीन सालों में सबसे ज्यादा पोर्न देखने वाले देशों में दसवें से तीसरे स्थान पर आ गया है।

एक अमेरिकन रिसर्च में पाया गया की वहां महिलाओ में 30% और पुरुषो में 50% पोर्न मूवी देखने की लत है। कुछ लोग तो इसे सेक्स एजुकेशन के लिए देखते है पर कुछ ने इसे अपना एक कामुक खेल बना लिया है। धीरे धीरे ये खेल एक आदत में बदल जाता है जिससे की आप मुसीबत में पड़ सकते है।
अगर आप भी इसे नियमित देखते हैं तो इन संकेतों की और ध्यान दें की कहीं आप इस आदत के शिकार तो नहीं हो रहे हैं। यहाँ हम बात करने वाले है पोर्न देखने की आदत के नुकसान के बारे में... आईये जाने पोर्न देखने से होने वाले 7 बड़े नुक्सान के बारे में :-

'लव हार्मोन' गिरने लगते हैं
ऑक्सीटोसिन एक शक्तिशाली 'लव हार्मोन' है जो पुरुष और महिलाओं दोनों को बंधन में बांधने में मदद करता है लेकिन पोर्न फिल्मों में जिस तरह से एक्टर सैक्स करने में अपने किरदार को निभाते हैं। उस निकटतम बंधन से ऑक्सीटोसिन कही खो जाता है।

मानसिक तनाव
पोर्न देखने का सबसे बड़ा नुकसान मस्तिष्क पर पड़ता है। व्यक्ति धीरे धीरे अकेलेपन का शिकार होंने लगता है और धीरे धीरे मानसिक तनाव का शिकार होने लगता है। एक रिसर्च के मुताबिक पोर्न मूवी से शिकार युवा सबसे ज्यादा मानसिक रोगी हो रहे है जिसका उनकी जीवन शैली पर असर पड रहा है।

आत्मविश्वास की कमी
जब पोर्न मीडिया कोई देखना शुरू करता है तो कुछ समय तो उत्साह बना रहता है लेकिन धीरे धीरे नकारात्मक सोच आने लगती है। ये एक आत्मग्लानी या शर्म के रूप में हो सकती है। ये व्यक्ति के आत्मबल को कमजोर कर उसे मानसिक तनाव की और धकेल सकता है।

टूटते रिश्ते और कमजोर सेक्स लाइफ
जब आप पोर्न की लत पकड लेते हो तो अपने रिश्ते में उतने अच्छे नहीं रह पाते। आपका स्वयं के द्वारा किये जाने मास्टरबेसन जो की अक्सर पोर्न देखते वक़्त लोग करते है आपको अपने पार्टनर से दूर कर सकता है। आप अपने पार्टनर से अनजाने में ज्यादा की उम्मीद करने लगते है। एक सर्वे में पाया गया की लडको में सेक्स पॉवर पोर्न की लत की वजह से कमजोर हुआ है उनके पार्टनर उनसे खुश नहीं है। पोर्न की लत के चलते अपने पार्टनर की बजाय दूसरों से सेक्स रिलेशन भी बढ़ रहे है जो की रिश्ते टूटने का कारण बन रहा है।

घटता व्यवहार
पोर्न की लत व्यक्ति विशेष के व्यवहार को इतना गिरा देता है की वो समाज और अपने कार्यस्थल पर गलत हरकते करने लगता है। ये व्यवहार उसके नौकरी के लिए भी खतरा बन सकता है और पैसे की कमी भी आ सकती है। कुछ लोग महंगी साइट्स पर पोर्न काफी मंहगा पैसा देकर भी खरीदते है और इस लत को अंजाम देते है।

सेक्स की आदत
पोर्न की लत की वजह से कुछ लोग सेक्स के इतने आदि हो जाते है की उनका सेक्स रिलेशन कई लोगों के साथ बन जाता है। ऐसे में कई सेक्स से जुड़े गुप्त रोग हो जाते है। वैवाहिक जीवन का टूटना,काम में पीछे रहना और नकारात्मक सोच का पनपना पोर्न की लत की वजह से हो सकते है। घरेलु हिंसा और रैप जैसी घटनाएं भी कही ना कही सेक्स की आदत के बिगड़े रूप का नतीजा है।

दिमाग के विकास पर प्रभाव
न्यूरोसाइंटिस्ट की मानें तो बहुत ज्यादा पोर्न देखने से दिमाग के विकास पर प्रभाव पड़ता है और इससे मनोविकार भी हो सकता है। अगर आप ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में हो तो आपको अंतरंगता के लिए नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications