Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
1 नहीं 10 बीमारियों को दूर करे लौकी और अदरक का जूस
हर इंसान के जीवन मे एक ऐसा समय आता है जिसमे वो यह महसूस करता है कि उसे अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के किये कुछ उपाय करना चाहिए। उसके इस विचार से उन्हें कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं क्योंकि वो अपने अन्दर एक पॉजिटिव लाइफस्टाइल बदलाव लाना चाहते हैं।
आपको बता दें कि बिना बढ़िया सेहत के आपकी लाइफ कठिन हो जाती है चाहे आपके पास कितने भी पैसे हों या फिर आपके कितने भी व्यक्तिगत सम्बंध क्यो ना हों। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी लाइफ को स्वस्थ और बढ़िया बनाने के किये हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करें।

हम सभी के घरों में ऐसी बहुत सी प्राकृतिक चीजें होती हैं जिसके ढेरों स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जानिए कैसे लौकी का जूस में अदरक मिलाकर सुबह पीने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं लेकिन सबसे पहले इसके बनाने के तरीके के बारे में बात करते हैं।
बनाने का तरीका: सबसे पहले आप एक कप कटे हुए लौकी को थोड़े से पानी के साथ ग्राइंड कर लें और इसे एक गिलास में इकट्ठा कर लें फिर इसमें एक चम्मच अदरक का पेस्ट मिला दें और सुबह में नाश्ते से पहले इसका सेवन करें। इस जूस को पीने से आपको कई सारे फायदे होते हैं जिन्हें हम आपको नीचे बताने जा रहें हैं।

1- बॉडी हीट कम करता है:
अक्सर मौसम के गर्म होने, हार्मोनल बदलाव होने और मेटाबोलिक क्रियाओं के असामान्य होने से व्यक्ति की बॉडी गर्म हो जाती है जिससे अपच, सिर दर्द आदि होने लगते हैं। ऐसे में आपको लौकी और अदरक के मिश्रण का जूस पीने से इससे आराम मिलता है।

2- अपच ठीक करता है:
अक्सर खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को अपच की समस्या हो जाती है। ऐसे में इस जूस को पीने से अपच की दिक्कत दूर होती है क्योंकि लौकी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है।

3- वजन कम करता है:
इस जूस को पीने से आपकी मेटाबोलिक क्रियाएं तेज़ होती हैं और इसमें कम कैलोरी भी होती है। इस जूस के साथ आपको संतुलित डाइट और एक्सरसाइज भी फॉलो करना है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

4- ब्लडप्रेशर कम करता है:
आजकल हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है। इसलिए अगर आप लौकी और अदरक के जूस को पीते हैं तो इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है।

5- यूटीआई ठीक करता है:
यूटीआई में आपके ब्लैडर में इन्फेक्शन हो जाता है, जो इस जूस का सेवन करने से दूर हो जाता है क्योंकि लौकी एक नैचुरल डाइयूरेटिक होता है जो यूरीनरी ट्रैक्ट के बैक्टीरिया को बाहर निकालता है।

6- लीवर की सूजन को ठीक करता है:
ज्यादा अनहेल्दी खाना खाने, ज्यादा ड्रिंक करने और कुछ इन्फेक्शन के साथ साथ कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स की वजह से आपके लिवर में सूजन हो जाती है। ऐसे में अगर आप लौकी और अदरक का जूस पीते हैं तो इससे आराम मिलता है।

7- मांसपेशियों की मरम्मत करता है:
कभी कभी ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपकी मांसपेशियां थक जाती हैं और उन्हें पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में आपको लौकी और अदरक के जूस का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद एन्टीआक्सीडेन्ट आपके मसल्स को रिलैक्स करता है।

8- हार्ट को स्वस्थ रखता है:
हर साल भारत मे लगभग 60% लोग हृदय की बीमारी से ग्रसित होते हैं जोकि खतरनाक हो सकती है। अगर आप रोजाना लौकी और अदरक के जूस का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन k और एन्टीआक्सीडेन्ट ब्लड फ्लो को बढ़िया रखता है जिससे आपका हृदय स्वस्थ रहता है।

9- मॉर्निंग सिकनेस को कम करता है:
आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं को होने वाले मॉर्निंग सिकनेस से यह लौकी और अदरक का जूस बहुत आराम देता है क्योंकि यह जूस पेट के एसिड को उदासीन करता है और उनमें होने वाले हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करता है। फिर भी इस जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
