Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पिम्पल हो या बालों का झड़ना, सब मर्ज की दवा है लौंग का तेल..
लौंग हमारे रसोई में मिलने वाला बहुत आम सा मसाला लेकिन क्या आपको मालूम है कि आयुर्वेद में इस आम से दिखने वाले मसाले के बारे में औषधि के तरह वर्णन मिलता हैं। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक, प्रदाहनाशी, जीवाणुरोधी व एंटीवायरल गुणों से लैस यह तेल त्वचा एवं बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है।
इसी तरह लौंग का तेल भी बहुत सारी समस्याओं का एक गुणकारी इलाज है जो कई समस्याओं से निजात दिलाता हैं। लौंग को रगड़ कर लौंग का तेल तैयार किया जाता है। लौंग के तेल में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं। लौंग का तेल पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन एवं विटामिन ए व सी जैसे खनिजों से युक्त है।

दांतों का दर्द
अगर आपके दांतों में दर्द होता है तो लौंग को दांतों के बीच दबा कर रखें, इससे दर्द में काफी आराम मिलेगा। लौंग में काफी मात्रा में एनेस्थेटिक और एनलगेसिक गुण होते हैं जो दर्द को दूर भगा देते हैं। दिन में दो से तीन बार लौंग को रखना चाहिए और इस दौरान कुछ भी न खाएं।

लौंग ठंडा होता है
त्वचा पर लगाने पर यह तेल ठंडक प्रदान करता है। लौंग का तेल दांत के दर्द सहित जलने, कटने व त्वचा संबंधित कई रोगों से छुटकारा पाने में फायदेमंद है। इसके अलावा, यह गंजापन, रूसी व बालों का झड़ना रोकता है। लौंग के तेल से जुडे अन्य लाभों को जानने के लिए इस लेख को आगे पढें।

मुंहासों से निजात दिलाए
लौंग के तेल में मौजूद एंटीसेप्टिक व रोगाणुरोधी गुण मुंहासों को फैलाने वाले बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। भद्दे मुंहासों से निजात पाने के लिए इन पर लौंग का तेल लगाएं। इस तेल को रात भर रहने दें और फिर सुबह अपने चेहरे को पानी से धोएं। इसके अलावा, लौंग का तेल ब्लैकहेड व व्हाइटहेड से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।

दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए:
लौंग का तेल दाग-धब्बों को ही नहीं बल्कि चोट के निशानों को भी मिटाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक तेल त्वचा की ऊपरी परत को निकालता है तथा दागों को हलका कर उन्हें गायब कर देता है। इस तरह, यह आपकी त्वचा की रंगत को निखारकर उसे स्वस्थ बनाता है।

यह एंटीऑक्सिडेंट का स्रोत है
लौंग के तेल मे भरपूर मात्रा में मौजूद खनिज आपकी त्वचा पर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। ये तत्व आपकी सुंदरता को बढाते हैं। यह गंध तेल कटने, जलने व घाव के उपचार में भी काम आता है।

कंडीशनर के रूप में अपनाएं
आप इस तेल का इस्तेमाल कंडीशनर के रूप में भी कर सकते हैं। लौंग का तेल बालों से जुडी कई समस्याओं को ठीक करता है। यह आपके बालों को लंबा व मुलायम बनाता है तथा आपको स्पिल्ट एंड्स से निजात पाने में मदद करता है।

बालों को झड़ने से रोके
क्या आप गंजेपन से परेशान हैं? लंबे, घने बालों को पाने के लिए अपने बालों में लौंग का तेल लगाएं। इसके लिए लौंग के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर अपने सर की मालिश करें। इस तेल को बालों में दो घंटों के लिए रहने दें तथा बाद में अपने बालों को शैंपू से धोएं। इस तरह इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक बार दोहराएं।

झुर्रियों से रोकने के लिए
लौंग के तेल का इस्तेमाल त्वचा की झुर्रियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। रोज रात को सोने से पहले लौंग के तेल की मसाज करें इसके मसाज से एक ओर जहां त्वचा में कसावट आती है वहीं झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं। इसे फेसपैक में मिलाकर प्रयोग करें तो ज्यादा बेहतर होगा क्यों कि लौंग का तेल गरम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
