Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
एक चुटकी हींग को पानी में मिलाकर 7 दिन पीने से होंगे ये फायदें..

हींग या इंग्लिश में कहे तो ऐसफेटिड... तकरीबन हर भारतीय रसोईयों में मिलने वाला हींग, इसे मसाला कहें या औषधि का इस्तेमाल हर व्यंजन में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में हींग के कई लाभकारी फायदों के बारे में आपको हींग के कई आयुर्वेदिक उपचार प्राप्त होंगे जिनसे अनगिनत रोग दूर भगाए जा सकते हैं।
आयुर्वेद में हींग को औषधि के तौर पर बताया गया है, जिसका रोजाना सेवन करने के कई फायदों के बारे में बताया गया है। बच्चों के पेट का दर्द हो या माहवारी का दर्द हो, एक चुटकी हींग के सेवन करने मात्र से ही सभी तरह के दर्द दूर हो जाते है। अगर आप रोजाना एक चुटकी हींग को पानी में मिलाकर पीने से न सिर्फ तंदरुस्त रहेंगे, बल्कि कई बीमारियों का सर्वनाश होगा। आइए जानते है आयुर्वेदिक औषधि यानी एक चुटकी 'हींग का पानी' पीने का फायदा।

गर्भनिरोधक का उपाय
आयुर्वेद में हींग को पानी में मिलाकर पीना प्राचीन समय में एक गर्भनिरोधक उपचार माना जाता था। इसके अलावा इसे पेट रोगों का इलाज करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता था और आज भी यह सिलसिला जारी है। हींग का पेस्ट बनाकर छाती और नाक के ऊपर और छिदों के पास लगाने से सर्दी-जुकाम दूर किया जाता था।
पाचन शक्ति के लिए
सात दिन तक हींग का पानी पीने से बॉडी में जो पहला बदलाव आता है वह है पाचन शक्ति का मजबूत होना। हींग के पानी से बॉडी में बनने वाली एसिड खत्म हो जाती है और पेट के कई रोग आने से पहले ही समाप्त हो जाते हैं।
माहवारी के दर्द में
माहवारी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत होती है तोचुटकी भर हींग को पानी के साथ मिलाकर पीने से इस दर्द से राहत मिलती है।
कामेच्छा बढ़ाने के लिए
आयुर्वेद में हींग को शक्तिवर्धक दवा के तौर पर बताया गया है। हींग का इस्तेमाल खासतौर पर पुरुषों के लिए बहुत कारगर है। साथ ही ये कामेच्छा को भी बढ़ाती है।
गुर्दो के लिए
हींग का पानी मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण इलाज है। इसके अलावा जिनके गुर्दे कमजोर हों उनके लिए भी हींग का पानी एक बेहतरीन घरेलू उपचार है। यह धीरे-धीरे गुर्दे को खराब करने वाले संक्रमण को काट देता है और मूत्र मार्ग से बाहर कर देता है।
मजबूत हड्डियां के लिए
हींग का पानी हड्डियां भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसे पीने से सांस संबंधी बीमारियों का अंत होता है। रोजाना हींग का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती है।
दांतों के कीड़ों के लिए
दांतों में अगर कीड़े लग गए है तो रोजाना सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर पीने से दांतों के कीड़े की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
दाद और खुजली से राहत
अगर शरीर में कई दाद, खाज या खुजली जैसे चर्म रोगों में हींग बहुत फायदेमंद होता है। चर्मरोग होने पर हींग को पानी में घिसकर उस जगह लगाने से फायदा मिलता है।
एंटी-आक्सीडेंट
हींग को एंटी-आक्सीडेंट माना जाता है, तो इसके पानी को ग्रहण करने से शरीर के कई संक्रमणों का खात्मा होता है और कमजोरी भी दूर होती है। अगर स्वाद के लिए इसमें शहद मिला दिया जाए तो स्वाद के साथ इसके गुण भी बढ़ जाते है। लेकिन ये सभी लाभ तभी मिलेंगे जब लगातार 7 दिनों तक हींग का पानी पिया जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications