Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
सर्दियों में ना बढ़ जाए परेशानी, ऐसे बढ़ाएं हड्डियों की मज़बूती
तापमान गिरने के साथ ही कुछ लोगों में हड्डियों से जुड़ी समस्या शुरू हो जाती है। ठंड में उन्हें जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है।
अगर आप भी अपने इस दर्द की वजह से सर्दियों के मौसम का मज़ा नहीं ले पाते हैं तो आपको ज़रूरत है अपने खान पान में बदलाव करने की। एक्सपर्ट इस स्थिति से बचने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं लेकिन दूध के अलावा भी ऐसे दूसरे स्रोत उपलब्ध हैं जिससे आप अपने शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं।

आपको ऐसी चीज़ों का सेवन बढ़ाना चाहिए जिसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर हो। हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए शरीर में कैल्शियम का स्तर अच्छा होना चाहिए।
आपको अपनी डाइट में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जो शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करते हों। इससे आपको ठंड का सामना करने की ताकत तो मिलेगी ही साथ ही हड्डियों से जुड़े दर्द में भी आराम मिलेगा। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जिनको सर्दियों में खाना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

दूध और ड्राई फ्रूट्स
आप अपनी डाइट में दूध को शामिल करें। उसकी पोषकता बढ़ाने के लिए उसमें ड्राई फ्रूट्स मिला लें। बादाम खाने से भी हड्डियां मज़बूत होती हैं क्योंकि इसमें भी कैल्शियम पाया जाता है।

पनीर
अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो आप दूसरे खाद्य पदार्थों से उसकी पूर्ति कर सकते हैं। आप सर्दियों में पनीर का सेवन कर सकते हैं। पनीर में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। पनीर का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम के साथ प्रोटीन की भी कमी पूरी हो जाती है जो हड्डियों को मज़बूती देता है। अगर आप पनीर के वास्तविक गुण को बनाए रखना चाहते हैं तो इसे ज़्यादा तेल में ना बनाएं। आप ग्रिल्ड करके इसे खा सकते हैं।

सोया दूध या टोफू
अगर आपको नॉर्मल दूध पीना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है तो आप सोया दूध या टोफू का सेवन कर सकते हैं। इनका स्वाद दूध के स्वाद से काफी अलग होता है पर इनमें कैल्शियम की प्रचुरता पाई जाती है।

दही
अगर आप रोज़ाना दही को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये भी हड्डियों को प्रोटेक्ट करने का काम बखूबी करते हैं। आप चीनी की जगह इसमें जीरा पाउडर और नमक मिलाकर खा सकते हैं। एक कटोरी दही में 30 प्रतिशत कैल्शियम के साथ-साथ फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन बी2 और बी12 होता है, इसलिए यदि आपको दूध नहीं पसंद तो आप दही खा सकते हैं।

संतरे का जूस
संतरे के रस में भी विटामिन D मौजूद होता है। मगर कोशिश करें कि जूस में शुगर की मात्रा ज़्यादा ना हो।


मछली
फिश में मौजूद विटामिन भी हड्डियों से जुड़ी समस्या को दूर रखने में सहायता करते हैं।

अंडा
सर्दियों में अंडा खाना भी काफी फायदेमंद होता है। आप बॉयल या फिर ऑमलेट के रूप में रोज़ाना एक अंडे का सेवन कर सकते हैं।

बीन्स
बीन्स भी कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है। बीन्स की एक कटोरी में 24 प्रतिशत तक कैल्शियम होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए बीन्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

मशरूम
बढ़ती उम्र के लोगों के लिए मशरूम में उपस्थित विटामिन काफी लाभदायक होते हैं। आप सब्ज़ी, सूप या किसी और रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

पालक
पालक में आयरन के अलावा कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। 100 ग्राम पालक में 99 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। आप सप्ताह में कम से कम तीन बार पालक का सेवन कर सकते हैं।

भिंडी
भिंडी सिर्फ हड्डियों की मज़बूती के लिए ही नहीं, दांतों की सेहत के लिए भी बहुत असरकारक होते हैं। एक कटोरी भिंडी में 40 ग्राम कैल्शियम होता है। इसका सेवन आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

फिश ऑयल
फिश ऑयल या कॉड लिवर तेल में विटामिन D मौजूद होता है। आप इसके लिए बाज़ार में मिलने वाले कैप्सूल भी ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
