Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कभी भी भूलकर भी न खाएं केला और दूध एक साथ, जानिए क्यूं..?
अक्सर लोग जो दुबर्लता से परेशान चल रहे हैं, वो वजन बढ़ाने के लिए दूध और केला खाना शुरु कर देते हैं। इसके अलावा लोग गर्मियों में मिल्कशेक बनाकर बनाकर पीना बहुत पसंद करते हैं। हालांकि यह बहुत स्वादिष्ट लगता हैं परंतु केले और दूध का एक साथ करना स्वास्थय के लिए हानिकारक माना जाता हैं। आयुर्वेद के अनुसार भी केले और दूध को एकसाथ या मिक्स करके खाने से सेहत को हानि पहुंच सकती है।
चिकित्सकों का भी मानना है कि दूध के साथ केले का सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता। पढ़िए दूध और केले को एकसाथ खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

खाने से पहले अंतराल
दूध के साथ केला खाना या फिर बनाना शेक (दूध और केले का मिश्रण) पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। अगर आप दूध और केले का सेवन करना चाहते हैं तो पहले दूध पी लें। इसके 20-25 मिनट बाद केला खा लें। बनाना शेक पाचन क्रिया को प्रभावित करता है, इससे आपकी नींद का शेड्यूल बिगड़ सकता है।

अस्थमा वाले रहे दूर
अगर आपको या आपके घर में किसी को अस्थमा की समस्या है तो ऐसे व्यक्ति को दूध और केले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल दूध और केले को एकसाथ खाने से कफ (बलगम) की समस्या बढ़ जाती है और यह कफ अस्थमा रोगी के लिए परेशानी बढ़ा देता है। ऐसे में रोगी को सांस लेने में भी परेशानी होती है।

हो सकती है एलर्जी
केले और दूध का एकसाथ सेवन करने से एलर्जी की संभावना होती है, शरीर में जहरीले तत्व आ जाते हैं।

पाचन क्रिया
केले और दूध का एकसाथ सेवन करने से इनके सभी गुण नष्ट हो जाते हैं और यह पाचन क्रिया को खराब करने के साथ आंतों को भी नुकसान पहुंचाता है।

ठंड भी..
केले और दूध, दोनों की ही तासीर ठंडी होती है, इनके एकसाथ सेवन करने या बनैना शेक पीने से सर्दी, खांसी और गला खराब की संभावना होती है।

ढेर सारी बीमारियां हो सकती हैं
यह पाचन की अग्नि को बुझा देता है और आंतों में बाधा पहुंचाता है। इसके कारण जकड़न, सर्दी, खांसी, रैशेस और एलर्जी जैसी समस्याएं होती हैं। यह शरीर में नकारात्मक प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है, अतिरिक्त पानी उत्पन्न करता है, शरीर के रास्तों को अवरुद्ध करता है, दिल की बीमारी की संभावना बढ़ाता है, इससे उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।

मस्तिष्क पर असर
आयुर्वेद के अनुसार केले और दूध का सेवन एकसाथ करने से शरीर में विषैले तत्वों का प्रभाव उत्पन्न होने लगता है। इससे शरीर के तमाम अंगों की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ता है। केला और दूध खाने से शरीर भारी-भारी बना रहता है और इससे मस्तिष्क क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
