Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सोने से पहले पीएं पुदीने और नींबू की चाय, बढ़ती तोंद पर लगेगी लगाम

अगर आप हर्बल टी के शौकीन है तो आपको पुदीने और नींबू की चाय पीनी चाहिए। ये न सिर्फ आपको तरोताजा रखता है बल्कि ये आपकी बॉडी को डिटॉक्स भी करता है। पुदीने को हर मौसम की संजीवनी बूटी कहा गया है, स्वाद, सौन्दर्य और सुगंध का ऐसा संगम बहुत कम पौधों में देखने को मिलता है। इसके पौधे की आयु बहुत लम्बी होती है। यह विटामिन-ए से भरपूर होता है। इसका स्वाद व सुगंध भोजन को लजीज बनाता है। वहीं नींबू विटामिन सी का बेहतर स्त्रोत होने के साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन्स जैसे थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है।
पुदीने और नींबू से बनी चाय आपके सेहत के लिए किसी देसी दवा से कम नहीं हैं। ये चाय आपका वजन कम करने से लेकर आपको जवां बनाएं रखने में हेल्प करती है। आइए जानते हैं पुदीने और नींबू से बने चाय के फायदों के बारे में।

किडनी स्टोन को करें दूर
नींबू और पुदीने दोनों ही स्वास्थय के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, इससे बनी चाय किडनी स्टोन के लिए दवा का काम करती है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है और जो गालस्टोन, कैल्शियम के जमाव और किडनी स्टोन को पूरी तरह से कम कर देते हैं। पुदीने में मौजूद मेंथोल भी पेट के लिए अच्छा होता है। मिंट और लेमन टी पीने से शरीर को रिहाइड्रेट होने में मदद मिलती है और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के खतरे को कम करता है।

मासिक धर्म के दर्द को करें दूर
नींबू और पुदीने की चाय मासिक धर्म के दौरान होने वाले क्रैम्प में राहत दिलाते हैं। मासिक धर्म के दौरान महसूस होने वाली ब्लोटिंग भी इससे काफी कम होती है और शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व भी बाहर निकलते हैं।

पिंपल्स को करता है दूर-
पुदीने और नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते है जो मुंहासों को दूर करते हैं। इसके लिए पानी गर्म करें थोड़ी सी चायपत्ती डालें और पुदीने के चाय में नींबू मिलाकर चाय बनाएं। अगर आप चाय पीने के आदी है तो रोजाना सोने से पहले और सुबह खाली पेट इस चाय को पीएं।

त्वचा से तेल कम करें
अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको रोजाना नींबू और पुदीने से बनी चाय पीनी चाहिए। ये त्वचा के तेल को कम करता है त्वचा में अधिक तेल होने से उसमें गंदगी और अन्य जीवाणु जमा होने लगते हैं, पुदीना में पाए जाने वाले मेंथोल, त्वचा के तेल को कंट्रोल करता है और आपको आयल फ्री त्वचा प्रदान करता है।

मतली चक्कर से दूर
मतली और चक्कर की परेशानियों से राहत बहुत से लोगों को कार, बस, और ट्रेन में चक्कर और मतली कि परेशानी होती है। इससे बचने के लिए एक कप गर्म पुदीने की चाय में नींबू की कुछ बूंदे मिला लें। इसकी खुशबू ही आपको तरो-ताज़ा रखने का काम करेगी।और पेट की परेशानियों जैसे पेट दर्द और दस्त से दूर रखती है।

वजन कम करें
अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं, तब तो आपको जरूर इस चाय को पीना चाहिए। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के वजन तो कम करेगी ही, तनाव से भी राहत दिलाएगी। नींबू और पुदीना शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करके आपको फिट बनाएं रखता है।

जुकाम और सर्दी से बचाएं
पुदीने में मौजूद salicylic acid आपके चेहरे से झांइयों और ब्लैकहेड कम करने के साथ ही आपकी बॉडी को डिटॉक्स करता है और इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ाता है। ये चाय सर्दी, जुकाम और फ्लू होने पर पीने से सभी बीमारियों को छू मंतर कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications
