Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
हल्दी और काली मिर्च एक साथ खाने के है एक से बढ़कर एक फायदें

हल्दी और काली मिर्च स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। हल्दी में कई एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जबकि काली मिर्च कैंसर से लड़ने, वजन कम करने, गैस की समस्या से राहत पाने और त्वचा को साफ रखने में मदद मिलती है। इन दोनों के मिश्रण से आपको पूरा स्वास्थ्य लाभ मिलता है। हल्दी में पाए जाने वाले केमिकल तत्व क्युरक्यूमिन में चिकित्सीय गुण होते हैं।
इसी तरह काली मिर्च में पाए जाने वाला तत्व पीपरिन इसके टेस्ट और हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जिम्मेदार है। हल्दी में एण्टीमाइक्रोबियल अर्थात जीवाणुरोधी और एंटीइन्फ्लेमेटरी अर्थात सूजन को दूर करने वाले गुण होते हैं । जबकि काली मिर्च में कैंसर से लड़ने, वजन कम करने और गैस की समस्या से राहत देने की शक्ति होती है । हल्दी में प्रमुख रूप से कुरक्यूमिन और काली मिर्च में पीपरिन नामक रसायन पाये जाते हैं जो इनके प्रमुख गुणों के लिये उत्तरदायी होते हैं ।

जब क्युरक्यूमिन को पीपरिन के साथ जोड़ा जाता है, तो आपको अधिक फायदे मिलते हैं।
हल्दी और काली मिर्च को ऐसे मिलाकर खाएं
हल्दी और काली मिर्च को मिलाने के लिये साबुत हल्दी 100 ग्राम और काली मिर्च 50 ग्राम ली जाती है । इसको ज्यादा मात्रा में भी मिलाया जा सकता है बस हल्दी की मात्रा काली मिर्च के मुकाबले दोगुनी होगी । इन दोनों को एक साथ ही इमामदस्ते में कूटकर दरदरा कर लो और फिर मिक्सी में चलाकर पाउडर बना लो और सूती कपड़े से एक बार छान लो । इस पाउडर को काँच की साफ और एयर टाईट शीशी में भर कर रख लीजिये । इस मिश्रण को रोज एक बार 3 ग्राम की मात्रा में ताजे पानी के साथ सेवन किया जाता है ।
हल्दी, काली मिर्च का मिश्रण के फायदे
काली मिर्च में मौजूद पीपरिन आपके लीवर को क्युरक्यूमिन को हटाने से रोकता है, इससे पहले कि आपके शरीर को इसका पूरा लाभ मिले। यह पेट में क्युरक्यूमिन को रखने का समय बढ़ाकर मेटाबोलिज्म रेट को स्लो करता है। इसके अलावा यह एंजाइमों को बाधित करता है जो कि इसे जल्दी मेटाबोलाइज कर सकते हैं। ये शरीर को इसे पूरी तरह से अवशोषित करने में मदद करता है।
हल्दी में मौजूद पॉलीफेनोल क्युरक्यूमिन को ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके तंत्रिकाओं की रक्षा के लिए जाना जाता है। लेकिन इसकी खराब बायोवेलएबिलिटी के कारण, हल्दी अपने आप यह काम नहीं कर सकती है।
एंटी एंजिंग
हल्दी और काली मिर्च के मिश्रण को नियमित रूप से को खाने से फ्री रैडिकल्स से लड़ने में सहायता मिलती है जिससे शरीर पर उम्र का असर धीरे-धीरे पड़ता है.
खून साफ करता है
हल्दी और कालीमिर्च का यह मिश्रण रोज सेवन करने से यह खून को साफ करके त्वचा के विकारों में लाभ देता है ।
पेट की समस्या करता है दूर
पेट की गैस की समस्या में यह चूर्ण विशेष रूप से लाभकारी होता है । इसके अलावा जोड़ों के दर्द और माँसपेशियों की जकड़न की दशा में भी यह लाभ करता है ।
शरीर को डिटॉक्स करता है
शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए गर्म पानी में नींबू, हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर पिएं. यह ड्रिंक शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में बहुत मददगार है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
