Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
एड़ी का दर्द सताए तो करें यह उपाय

बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके चलते फिरते पैरों में काफी दर्द होता है। ऐसा नहीं है कि आपकी उम्र ज्यादा होने की वजह से ही ऐसा होता हो। ऐसा कम उम्र के नौजवानों में भी हो सकता है। पूरे दिन की भाग-दौड़ के चलते हम सभी के पैरों में दर्द महसूस होता है। पैरों की एडियों में दर्द हो तो चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है।
यह दर्द तब महसूस होता है जब आप देर तक खड़ी रहती हैं या फिर ऊंची एड़ी की सैंडल पहनती हों। हो सकता है कि एड़ी का दर्द काफी तेज हो गया हो लेकिन आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह कोई बीमारी नहीं है।

हमारे पैरों में कुल 26 हड्डियां होती हैं, जिसमें से एड़ी की हड्डी सबसे बड़ी होती है। विशेषज्ञों ने बताया है कि शरीर के वजन से 1.25 ज्यादा चलने और दौड़ने के कारण पैरों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इसकी वजह से एड़ी कमजोर पड़ जाती है और उसमें दर्द हो जाता है। अगर आपको भी एड़ी में दर्द रहता है तो इसे दूर करने के लिये अपनाइये ये घरेलू उपचार।
सामग्री
- 1 पीस नौशादर
- 1/2 चम्मच एलोवेरा
- 1/2 चम्मच हल्दी पाऊडर
इस्तेमाल की तरीका
एक बर्तन में एलोवेरा जैल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें नौशादर और हल्दी डालें।जब यह पानी छोड़ने लगे तो इसे थोड़ा गुनगुना होने पर रूई से(जितना सह सकें)एडियों पर लगा लें। इसे कपड़े के साथ बांध लें। इसे रात को प्रयोग करें। लगातार 30 दिनों तक इस्तेमाल से आराम मिलेगा।
एड़ी के दर्द को दूर करने के अन्य उपाय-

1. गरम ठंडा पानी
गरम ठंडे पानी में पैर को बदल-बदल 3 बार रखें। गरम में पाँच मिनिट, ठंडे में तीन मिनिट। इसको करने से पहले अपने सिर को गीला कर लें और पानी पी लें।
2. काला तिल, एलोवेरा व अदरक
काली मिट्टी में काला तिल, एलोवेरा व अदरक डालकर गर्म करके बाँधने पर अद्भुत लाभ मिलता है।
3. अश्वगंधा
दर्द निवारण के लिए अश्वगंधा का चूर्ण 1-1 चम्मच दूध के साथ लें या अंकुरित मेथी दाना का प्रयोग करें।

4. एलोवेरा जेल
सुबह एलोवेरा जेल को छीलकर (50 ग्राम के लगभग) खाएँ।

5. अदरक
अदरक की सब्जी या चटनी खाएँ। पुदीना में पिण्ड खजूर डालकर चटनी बनाकर खाएँ।

6. भोजन
भोजन में आलू, ककड़ी, तोरई, सेव, आँवला, टमाटर, कच्चा पपीता, सहना फूल व पत्तागोभी, गुगल का प्रयोग अति लाभकारी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
