Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
आपने सुना है तंत्रा मसाज के बारे में, जानें इसके सेक्सुअल फायदे
शरीर और दिमाग को तनाव मुक्त करने के लिए तंत्र मसाज का इस्तेमाल किया जा सकता है। तंत्र मसाज में शरीर और दिमाग को रिलैक्स करने के लिए सेक्शुअल एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे अक्सर ही सेक्शुअलिटी से जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन इसके पीछे स्प्रिरिचुअल साइंस भी काम करती है।
हालांकि यह सेक्स लाइफ को बेहतरीन बनाने में भी मदद कर सकती है। कोई भी स्किल्ड तंत्र मसाज थैरेपिस्ट सेंशुअल टच का इस्तेमाल करता है, जिसके तहत उंगलियों को हल्के हल्के पूरे शरीर पर घुमाया जाता है जिससे शरीर में सोई हुई एनर्जी को जगाने का काम किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब एक बार शरीर की यह सोई हुई एनर्जी जाग जाती है तो यह न केवल दो प्यार करने वालों को एक दूसरे से जोड़ती है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक दर्द को भी दूर करती है। इस मसाज को लेने का फायदा तब है जब आप इसे किसी प्रोफेशनल तंत्र थेरिपिस्ट से अपने पार्टनर के साथ ही सीखें और एक दूसरे पर इसका प्रयोग करें।
तंत्र शब्द संस्कृत के शब्द तन से बना है। तंत्र मसाज के जरिए शरीर की ब्लॉक हुई एनर्जी को बाहर निकाला जाता है और हमारी स्पाइन के बेस में पाई जाने वाली कुंडलिनि एनर्जी को जगाया जाता है। जब कंडलिनि एनर्जी अपनी रेस्ट स्टेट से जागती है तो यह हमारी पूरी स्पाइन में फैलती है और शरीर में हीलिंग का काम करती है।
तंत्र मसाज के यह हैं फायदे
अन्य मसाज की तरह तंत्र मसाज भी बहुत रिलैक्सिंग होती है। इसके जरिए न केवल शारीरिक दर्द दूर किए जा सकते हैं, बल्कि अपने भावनात्मक डर और गिल्ट से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
यहां पढ़ें तंत्र मसाज से जुड़ें अन्य फायदों के बारे में -

मानसिक और भावनात्मक तनाव करता है दूर
तंत्र मसाज से मानसिक और भावनात्मक तनाव दूर होता है। यह आपके दिमाग से सारे नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करती है।

ऊर्जा का संचार होता है
इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और यह एनर्जेटिक ब्लॉकेज को भी दूर करती है।

आध्यात्म की ओर भी ले जाता है
यह हमें स्प्रिचुएलिटी की ओर ले जाने में मदद करती है। तंत्र मसाज से केवल आपको अपने शरीर और अपने पार्टनर के साथ कनैक्शन ढूंढने में ही मदद नहीं मिलती, बल्कि यह मसाज आपमें अपने इनर सेल्फ और खुद को और जानने की भी उत्सुक्ता बढ़ाती है।

सेक्स प्रॉब्लम करें सॉल्व
तंत्र मसाज के जरिए इमोशनल हीलिंग, सेल्फ अवेयरनेस, स्ट्रेस रिलीव आदि जैसे फायदे लिए जा सकते हैं। इसके अलावा भूतकाल के सेक्शुअल ट्रॉमा, इंटीमेसी से जुड़ी समस्याओं, सेक्स करने की इच्छा खत्म होना आदि जैसी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

ऐसे करे मसाज
इस मसाज से पहले माहौल पर ध्यान दें। रुम में हल्की रोशनी रखें और खुली हवा आएं इस बात का ध्यान रखें। मसाज करवाने से पहले एक बात ध्यान रखे कि इस प्रक्रिया के दौरान तेज सांस लेना न भूले। अपने पार्टनर की ऐसी मुद्रा बनाए ताकि वो कम्फर्टेबल होकर इस मसाज का लाभ उठा सकें। अब धीरे धीरे उनके जननांगों में मसाज देना शुरु करें। ज्यादा लाभ के लिए आप सूर्यमुखी, विटामिन सी जैसे ऑयल का उपयोग कर सकते है। मसाज देते समय इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें कहीं कोई चोट न आ जाएं। इस दौरान आप अलग-अलग मसाज की टेक्निक इस्तेमाल कर सकते है। जब आपको लगे कि आपके पार्टनर को इस मसाज के जरिए ऑर्गेज्म मिल चुका है तो उसके बाद उन्हें 5 से 10 मिनट तक अपने अंदर कवर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
