Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
खट्टा-मीठा जलजीरा पीने के ये फायदें सुन, आप भी पीने लगेंगे

गर्मियों में आपने खट्टा मीठा जलजीरा का पानी तो पिया ही होगा। जलजीरा हमारे देश में बहुतायत में पिया जाने वाला पसंदीदा देसी ड्रिंक में से एक है। इसके खट्टे मीठे स्वाद के वजह से लोग इसे बहुत चाव से पीना पसंद करते है। इसे पीने के बाद ही आप खुद को बहुत ही ज्यादा तरोताजा महसूस करने लगते है। इसका खट्टा मीठा टेस्ट पीने में जितना टेस्टी लगता है उतना ही ये स्वास्थय के लिए भी हेल्दी होता है। जल जीरे में काला नमक, अदरक, नींबू, पुदीना, आमचूर पाउडर आदि इसके टेस्ट को शानदार बनाते हैं। इसे पीने के कई स्वास्थ्य लाभ है। जैसे गर्मी के दिनों में ये आपको लू से बचाता है और ये आपके वजन को बढ़ने से रोकता है औरपाचन तन्त्र को दुरुस्त रखता है। आइए जानते हैं जलजीरे के फायदों के बारे में ताकि आप इस रेफ्रेशिंग ड्रिंक का दोगुना मज़ा ले सकें।

डिहाइड्रेशन करें दूर
गर्मी के दिनों में पानी की कमी से डीहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में जलजीरा पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें इस्तेमाल किया गया काला नमक आँतो की गैस से लड़ता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। यह सीने में जलन से राहत दिलाता है। गर्मी के दिनों में इसे पीने से यह लू लगने से भी बचाव करता है। इससे शरीर और दिमाग़ दोनो को ठंडक मिलती है।
पाचन के लिए अच्छा
जलजीरा में काला नमक होता है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है। यह सीने की जलन में मदद करता है, आंत्र गैस से मुक्ति और शरीर को रिहाइड्रेट करता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए
जल जीरा में एसिडिटी की समस्या, कब्ज आदि के उपचार में सहायक होता है जिससे अक्सर गर्भवती महिलाएं परेशान रहती है। इसके अलावा यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए भी अच्छा है, जिन्हें सुबह के समय उल्टी महसूस होती है इस उन महिलाओं को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए।
मासिक धर्म में दे राहत
बहुत सी लड़कियों को मासिक धर्म के समय पेट में तेज दर्द होता है। यदि किसी को भी यह समस्या है तो दिन में कई बार जलजीरे का सेवन करें। यह पेट दर्द से आराम दिलाता है। इसके अतिरिक्त सामान्य पेट दर्द में भी यह फयदेमंद है।
एनीमिया के लिए
शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया की समस्या होने लग जाती है। जलजीरे में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में लौह तत्व की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए जो लोग नियमित जलजीरे का सेवन करते है उनके शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है।
गैस की समस्या से छुटकारा
जलजीरे का पानी पीने से गैस की समस्या दूर होती है। गैस की समस्या से निजाद पाने के लिए इसे धीरे धीरे पिएं जब तक पेट की गैस पूरी तरह बाहर ना निकल जाएं। इसके अलावा यदि किसी को कब्ज की समस्या हो तो वो भी इससे दूर हो जाती है। इसका सेवन दिन में दो बार करने से पेट में हल्का महसूस होने लगता है। अदरक की सामग्री के साथ, यह मतली और चक्कर आने का इलाज करता है। यह पेट के ऐंठन, उल्टी, गठिया और कई अन्य विकारों के उपचार में भी मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











