Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जीभ में बन गए धब्बे और आ रहा है खून, कहीं ये जीभ के कैंसर की निशानी तो नहीं!
जीभ का कैंसर, मुंह के कैंसर का एक तरह का प्रकार है। जीभ के कैंसर के लक्षण भी मुंह के कैंसर से मिलते-जुलते हैं। जीभ का कैंसर एक घातक ट्यूमर है जो जीभ के अलगे हिस्से या गले में मौजूद जीभ में होता है। जब कैंसर जीभ के अगले हिस्से में फैलता है तब यह ओरल कैंसर की श्रेणी में आता है। ओरल भाग जोकि आसानी से देखा जा सकता है। और जब यह जीभ के आधार यानी नीचे की सतह पर होता है तब यह ओरोफैरिंगल कैंसर कहते है।
हमारा शरीर विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से बना है और उसी आधार पर कैंसर भी कई प्रकार के होते हैं। जीभ के कैंसर के लक्षणों के आधार पर ही इसका इलाज सम्भव होता है। आइए जानते है जीभ के कैंसर के प्रकार और इसके लक्षणों के आधार पर उपचार। धूप में रहने और तंबाकू के सेवन से होता है लिप कैंसर, जानिए लक्षण

जीभ पर धब्बे होना

घटने लगता है वजन
ब्लड कैंसर की तरह जीभ के कैंसर में भी व्यक्ति का वजन अचानक से गिरने लग जाता है।

आवाज बदल जाना
अगर जीभ के दर्द के साथ आपके कान में भी दर्द है और अचानक से आपको लगता है कि आपकी आवाज भी बदल रही है तो ये लक्षण भी साफ होता है ये मालूम करने के लिए आपको जीभ का कैंसर है।

जीभ में दर्द-
अगर आपको कुछ चबाने या खाने में जीभ में दर्द महसूस होता है, तो यह भी जीभ के कैंसर का लक्षण है। यह दर्द आपको पानी पीते समय या कुछ निगलते हुए भी हो सकता है।

मुंह में अल्सर होना
यदि आपके जीभ में लगातार छाले हो रहे हैं और वह ठीक होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस स्थिति में यह छाले भी जीभ के कैंसर का लक्षण हो सकते हैं।

मुंह से बदबू आना
अगर आपका पेट काफी समय से खराब चल रहा है और पेट खराब के कारण मुंह और सांसों से बदबू आने लगती है तो ये भी कैंसर के लक्षण में से एक हैं।

ध्रूमपान और एल्कोहल के सेवन से बचें
जीभ कैंसर के लिए काफी हद तक धूम्रपान, तंबाकू आदि जिम्मेदार हैं। ज्यादा एल्कोहल और तम्बाकू के सेवन के वजह से जीभ के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा जीभ की डेली रुटीन में सफाई और केयर नहीं करने के वजह से भी ये कैंसर हो सकता है।

निकाल दी जाती है जीभ
जीभ कैंसर की चिकित्सा सर्जरी, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी के जरिए होती है। जीभ कैंसर के इलाज के लिए एक बार में एक ही उपचार का सहारा लिया जा सकता है। इन सबसे में सर्जरी को सबसे बेहतर इलाज माना जा सकता है। यदि जीभ कैंसर पूरे जीभ में फैल जाता है तब चिकित्सक सर्जरी के द्वारा जीभ निकाल देते हैं। लेकिन इससे पहले चिकित्सक कैंसर के इस प्रकार के इलाज के लिए रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी की सलाह देंगे।



Click it and Unblock the Notifications
